धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सीएम धामी को बताया लाडला, उत्तराखंड सरकार के निर्णयों की जमकर की तारीफ

Spread the love

देहरादून। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तराखंड में एक विश्वविद्यालय में हिंदू अध्ययन केंद्र खोलने और चारधाम समेत अन्य प्रमुख मंदिरों के नाम से अन्यत्र ट्रस्ट, संस्था अथवा समिति गठित न होने देने के धामी सरकार के निर्णयों को सराहा है।

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी कर कहा कि वर्तमान में समूचे देश में सनातन धर्म की लहर और जागृति अद्भुत रूप से व्याप्त हो रही है। जनमानस के कण-कण में तो राम हैं ही, यहां पल-पल, क्षण-क्षण में भी राम हैं। वर्तमान समय में सनातन के हित में सरकारों द्वारा जो निर्णय लिए जा रहे हैं, वे अद्भुत हैं।

धामी को बताया लाडला

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लाडला बताते हुए कहा कि धामी ने बहुत ही सुंदर निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय में हिंदू अध्ययन केंद्र खोलने का निर्णय बहुत अच्छा है। इससे भारत की प्राचीन संस्कृति बच्चों के दिल-दिमाग में बैठेगी। जब वे बड़े होंगे तो भारत की सनातनी संस्कृति को कोई मिटा नहीं सकेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चारों धामों व प्रमुख मंदिरों के नाम से अन्यत्र कोई ट्रस्ट, संस्था या समिति नहीं खोली जाएगी, मुख्यमंत्री धामी का यह निर्णय भी अच्छा है। इससे लोग भ्रमित नहीं होंगे, मनमुखी नहीं होंगे। चार धामों की परंपरा और महिमा ठीक ऐसे ही व्याप्त रहेगी।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views

    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।