संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
फायर पुलिस कर्मी ने आर्मी के जवान का खोया मोबाइल सुरक्षित लौटाया।
अल्मोड़ाः आज दिनांक- 16.12.2025 को फायर स्टेशन रानीखेत में नियुक्त फायर सर्विस चालक दयाधर ध्यानी को लालकुर्ती फायर स्टेशन के पास रोड में एक कीमती मोबाइल फोन मिला। जिस पर फायर जवान द्वारा फोन स्वामी के बारे में जानकारी जुटाई गयी जिसके परिणामस्वरूप मोबाइल आर्मी के जावन का होना ज्ञात हुआ। आर्मी जवान को मौके पर बुलाकर खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन को सुपुर्द किया गया।
अपना कीमती फोन वापस पाकर मोबाइल जवान अत्यंत खुश हुआ तथा अल्मोड़ा फायर जवान का धन्यवाद किया।









