संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
जंगली जानवरों द्वारा पशुओं पर आए दिन हमले से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत और वन विभाग को लगाई गुहार।
अल्मोड़ाः जिले के अन्दर ग्राम गढ़वाली पोस्ट कठ पुड़िया निवासी कैलाश चन्द भट्ट वर्तमान वन पंचायत सरपंच के पद में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि खुद उनके बैल को तेंदुआ द्वारा हमला करके मार दिया गया। उन्होंने वन विभाग में प्रस्ताव दे रखा है। और मुआवजे की मांग की गई है। जंगली जानवरों के हमले से लगातार पशुओं को निवाला बनाया जा रहा हैं। और स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लगातार पशुओं पर जंगली जानवरों का आतंक बड़ रहा है। जिसके तहत वन विभाग को इससे निजात पाने को लेकर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे जानवरों का आतंक कुछ हद तक रुक सकता है।









