ऊखीमठः उत्तराखंड पर्यटन विभाग के निर्देशन व टूरिज्म हांस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल के तत्वावधान में  पर्यटन गांव सारी गांव में संचालित 15 दिवसीय टूर मैनेजर प्रशिक्षण का विधिवत समापन हो गया है।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

                    (नया अध्याय)

 

 

 

 

           ऊखीमठः उत्तराखंड पर्यटन विभाग के निर्देशन व टूरिज्म हांस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल के तत्वावधान में  पर्यटन गांव सारी गांव में संचालित 15 दिवसीय टूर मैनेजर प्रशिक्षण का विधिवत समापन हो गया है। 15 दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय युवाओ को स्वरोजगार व पर्यटन गतिविधियो के प्रति जागरूक करना था तथा प्रशिक्षण में विभिन्न गांवो के 40 युवाओं ने प्रतिभाग किया।

टूर मैनेजर प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करते हैं और राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटक गांव सारी व पर्यटक स्थल देवरियाताल की पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान है तथा इस गांव में वर्ष भर तीर्थाटन, पर्यटन गतिविधियो को बढा़वा मिलता रहता है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओ को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए दर्जनो योजनाये संचालित की जा रही है। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन जिलाध्यक्ष रेखा रावत ने कहा कि तुंगनाथ घाटी मे पर्यटन की अपार सम्भावनाये है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती पूनम चंद ने वर्चुअल के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी उपेन्द्र भट्ट सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और अनुभव साझा करते हुए इसे अपने भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया तथा आयोजकों और उत्तराखंड पर्यटन विभाग का आभार व्यक्त किया।

 

इस मौके पर में भाजपा मंडल महामंत्री योगेन्द्र नेगी, सदानंद भट्ट, वन पंचायत सरपंच मुरली सिंह नेगी, युमंद अध्यक्ष धर्मेन्द्र भट्ट, भरत नेगी,  पूर्व सहायक सूचना अधिकारी गजपाल भट्ट, प्रशिक्षण प्रदाता नरेश रावत, विद्या सोसाइटी के प्रतिनिधि विजय मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विद्या सोसाइटी के उपेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़