संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय)

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में राष्ट्र निशान जागरूकता अभियान।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक –19/12/2025 को “राष्ट्र निशान जागरुकता अभियान” (राष्ट्रीय प्रतीक जागरुकता मिशन) दो दिवसीय जागरुकता अभियान के अनुक्रम में अति दूरस्थ दुर्गम क्षेत्र स्थित ग्राम- पनुवाद्योखन, सल्ट में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत “(एक मुठ्ठी आसमान)” चलाकर किया गया।उपस्थित व्यक्तियों व विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग निवारण) अधिनियम, 1950, भारत का राज्य प्रतीक (अनुचित प्रयोग प्रतिषेध) अधिनियम, 2005, भारत का राज्य प्रतीक (प्रयोग विनियमन) नियम, 2007 और संशोधन नियम, 2010, साथ ही मोटर वाहन अधिनियम, 1988 और केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के प्रासंगिक प्रावधान, गुड टच, बैड टच, निःशुल्क विधिक सहायता, मजदूरों के अधिकार,नालसा की योजनाए, लैंगिक न्याय, स्थाई लोक अदालत के लाभ, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, बाल विवाह प्रतिषेध, बाल श्रम प्रतिषेध आदि विषयों के संबंध में जागरूक किया गया व पंफ्लेट वितरित किये गये।अधिकार मित्र हेमा पाण्डे भी उपस्थित रही।









