मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर तैयारी बैठक संपन्न।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

                (नया अध्याय)

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर तैयारी बैठक संपन्न।

 

 

              अल्मोड़ाः आज स्थानीय सांसद कार्यालय अल्मोड़ा में जिला अध्यक्ष महेश नयाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में 22 दिसंबर 2025 को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा आगमन तथा सांसद खेल महोत्सव 2025 की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री जी स्वयं इस खेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

 

22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक तीन दिवसीय भव्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों में शामिल हैं—

फुटबॉल, बॉक्सिंग, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रॉस कंट्री सहित कई अन्य खेल।

 

बैठक में सभी वक्ताओं ने युवाओं को खेल से जोड़ने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है। यह केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला माध्यम है, जो टीमवर्क, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाता है। खेल-कूद युवाओं को नशा, गलत संगत और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर उनके समय को सकारात्मक दिशा देता है तथा उन्हें स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

शारीरिक फिटनेस के साथ खेल मानसिक मजबूती, तनाव नियंत्रण और संतुलित व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अल्मोड़ा और उत्तराखंड में छुपी हुई प्रतिभाओं को ऐसे आयोजन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का अवसर प्रदान करते हैं।

खेल समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं, क्योंकि विभिन्न क्षेत्रों के युवा एक साथ आकर सीखते और आगे बढ़ते हैं।

इन्हीं कारणों से सांसद खेल महोत्सव को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण कदम माना गया।

 

मुख्यमंत्री जी के स्वागत-सत्कार की विशेष व्यवस्था को लेके 

नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने बताया कि—

 

मुख्य द्वार से मंच तक मुख्यमंत्री जी के स्वागत में बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी।

 

महिला मोर्चा की बहनों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में तिलक कर भव्य स्वागत होगा।

 

फुटबॉल व बैडमिंटन का उद्घाटन हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में किया जाएगा।

 

बैठक में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी

बैठक में निम्न लोगों ने प्रतिभा किया पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, मेयर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, अल्मोड़ा मंडल प्रभारी देवेंद्र नयाल, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, महामंत्री दर्शन रावत, नरेंद्र आगरी, मीडिया प्रभारी मनीष जोशी मंटू, सह सोशल मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, पार्षद विजय भट्ट, राहुल जोशी, संजय जोशी, दिनेश मठपाल, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, अजय वर्मा, राजा खान, जगत तिवारी।

 

महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम पालीवाल, सदस्य बीना नयाल, दीप्ति सोनकर, भागा बिष्ट, पूनम त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, नेहा उप्रेती, दीपा अधिकारी, कमला तिवारी, प्रीति रस्तोगी, सुनीता जोशी, ममता साह, कविता वर्मा, जगदीश नागरिकता,जगत तिवारी, हरीश कनवाल, अभिषेक तिवारी, बिपिन बिष्ट, मंडल अध्यक्ष हवालबाग संजय बिष्ट, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण मंडल नवीन सिंह बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, पंकज जोशी, संजय जोशी, नमन गुरुरानी, कृष्ण बहादुर, चंदन रावत, गोविंद मटेला, दीपक भंडारी, पूरन सिंह बोरा, कमल वर्मा आदि लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)