संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
पहाड़ की शांत वादियों में प्रेशर हार्न बजाकर शोर करने वालों पर कसा शिकंजा।
लमगड़ा पुलिस ने 02 वाहन चालकों पर की कार्यवाही प्रेशर हार्न उतरवाये,01 ट्रक सीज।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों व यातायात प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
आज दिनांक 03/01/2026 अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व गोपाल दत्त जोशी सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नरेश कोहली मय पुलिस टीम द्वारा लमगड़ा क्षेत्रान्तर्गत वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इसी दौरान 02 ट्रक चालकों द्वारा वाहन में प्रेशर हार्न का प्रयोग किया जा रहा था। जिस पर दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए प्रेशर हार्न मौके पर उतरवाकर पुनरावृत्ति न करने हेतु सख्त हिदायत दी गई और एक ट्रक चालक के पास कागजात न होने के कारण वाहन को सीज किया गया।









