संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
लमगड़ा पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी, गांव-गांव पहुंची जागरूकता की लहर।
सुरक्षित व जागरूक नागरिक बनाने की पहल
अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/ काँलेजों/ नगर/ कस्बा /ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष लमगड़ा के नेतृत्व में बीट जवान थाना क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों को लाभप्रद जानकारियां से जागरूक करते हुए जंगली जानवरों के आतंक से सुरक्षित रहने हेतु अवगत करा रहे हैं।
जिस क्रम में आज दिनांक 04.01.2026 को बीट पुलिसकर्मी द्वारा लमगड़ा क्षेत्र के जलना गांव, ग्राम सभा भंगा देवली व तडैनी गांव में जाकर ग्रामीणों की पुलिस से संबंधित समस्याएं जानी और उन्हें जागरूक किया गया। ग्रामीणों को महिला एवं बाल अपराधों, यातायात नियम,डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर क्राइम से बचाव,नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम), सत्यापन की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव को बताते हुए अपने आस पास इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना त्वरित पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को जंगली जानवर के बड़ते आतंक से सावधान रहने जंगल क्षेत्र में अकेले ना जाने व अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखने हेतु बताया गया।









