उच्च जिंक, प्रोटीन वाली मक्के की देश में पहली किस्म ‘वी एल सुपोषिता’ विकसित।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

 

                  (नया अध्याय)

 

 

उच्च जिंक, प्रोटीन वाली मक्के की देश में पहली किस्म ‘वी एल सुपोषिता’ विकसित।

 

 

मक्के की नई किस्म ने टर्किकम पर्ण झुलसा रोग के प्रति मध्यम प्रतिरोधिता प्रदर्शित।

 

 

 

अल्मोड़ा: विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) ने उच्च जिंक और गुणवत्ता युक्त प्रोटीन वाली जैव-सुदृढ़ीकृत मक्का की नई संकर किस्म ‘वी एल सुपोषिता’ विकसित की है। वी एल सुपोषिता उच्च जिंक और क्यू पी एम के संयोजन वाली देश की पहली किस्म है। इसे उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अधिसूचित किया गया है।

 

संस्थान के वैज्ञानिकों के मुताबिक यह जल्दी पकने वाली (90–95 दिन) संकर किस्म है। यह पोषण से भरपूर है। इसमें ट्रिप्टोफान 0.082 प्रतिशत, लाइसिन 0.357 प्रतिशत और जिंक की मात्रा 37.17 पी पी एम है। उत्तर पर्वतीय क्षेत्र में अखिल भारतीय समन्वित परीक्षणों में इसका औसत उत्पादन 6,819 किग्रा रहा। इसने टर्किकम पर्ण झुलसा रोग के प्रति मध्यम प्रतिरोधिता प्रदर्शित की। यह प्रजाति पूरे उत्तर पर्वतीय क्षेत्र (लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड (पर्वतीय), असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा) में खेती के लिए अधिसूचित की गई है।

 

———–

 

शरीर में जिंक की कमी को दूर करेगी वी एल सुपोषिता

 

उच्च जिंक युक्त होने के कारण यह प्रजाति शरीर में जिंक की कमी को दूर करने में सहायक होगी। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस प्रजाति में आवश्यक अमीनो अम्ल लाइसिन और ट्रिप्टोफैन अधिक मात्रा में होने के कारण इसका प्रोटीन सामान्य मक्का की तुलना में अधिक गुणवत्तापूर्ण है।

                   —————-

वी एल सुपोषिता उच्च जिंक और क्यू पी एम के संयोजन वाली देश की पहली किस्म हैं। यह प्रजाति किसानों की उच्च उपज, पोषण-संपन्न और रोग प्रतिरोधी मक्का किस्म तक पहुंच सुनिश्चित करने में सहायक होगी। इससे कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा, पोषण सुरक्षा और आय सृजन को बढ़ावा मिलेगा। यह नई किस्म किसानों को अधिक उत्पादन, बेहतर पोषण और स्थायी कृषि प्रथाओं की दिशा में मदद करेगी।

  • Related Posts

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                      (नया अध्याय)         जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता…

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                      (नया अध्याय)     डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘जीवन की सार्थकता भाग-दौड़ में नहीं, बल्कि उस आंतरिक स्थिरता में है जहाँ आप शरीर से तो कर्म करते हैं, किंतु मन से पूर्णतः शांत व संतुलित रहते हैं’

    • By User
    • February 5, 2026
    • 3 views
    ‘जीवन की सार्थकता भाग-दौड़ में नहीं, बल्कि उस आंतरिक स्थिरता में है जहाँ आप शरीर से तो कर्म करते हैं, किंतु मन से पूर्णतः शांत व संतुलित रहते हैं’

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया