ऊखीमठः युवा कल्याण, शिक्षा व खेल विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में चार दिवसीय विधानसभा स्तरीय विधायक चैम्पियन ट्राफी खेल – कूद प्रतियोगिताओं के विधिवत समापन हो गया है।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

                  (नया अध्याय)

         

 

           ऊखीमठः युवा कल्याण, शिक्षा व खेल विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में चार दिवसीय विधानसभा स्तरीय विधायक चैम्पियन ट्राफी खेल – कूद प्रतियोगिताओं के विधिवत समापन हो गया है। राजकीय इन्टर कालेज के खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय खेल महाकुंभ में 11 न्याय पंचायतों के 12 सौ अधिक नौनिहालों ने प्रतिभागी किया। खेल महाकुंभ में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो – खो, मुर्गाझपट, बांलीबाल, पिट्ठू आदि प्रतियोगिताओं  का आयोजन किया गया जबकि विधायक चैम्पियन ट्राफी न्याय पंचायत मनसूना के नाम रही। खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि नौनिहालों को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा में खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेलों के आयोजन से सीमान्त गांवों के प्रतिभागियों को अपना जौहर दिखाने का सुनहरा अवसर मिलता है। विशिष्ट अतिथि सभासद सरला रावत ने कहा कि विधायक चैम्पियन ट्राफी के अन्तर्गत खेल – कूद प्रतियोगिताओं में नौनिहालों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम आयोजक प्रधानाचार्य विश्वनाथ बेजवाल ने सभी प्रतिभागी नौनिहालों को बधाई दी। जानकारी देते हुए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति बिष्ट ने बताया कि चार दिवसीय विधायक चैम्पियन ट्राफी खेल – कूद प्रतियोगिताओं  में बांलीबाल अन्डर 14 बालक वर्ग में मनसूना प्रथम, उच्चाढुगी द्वितीय, कबड्डी अन्डर 19 बालक वर्ग में चन्द्रापुरी प्रथम, गुप्तकाशी द्वितीय, कबड्डी अन्डर 19 बालिका वर्ग में चन्द्रापुरी प्रथम, मनसूना द्वितीय स्थान पर रहे जबकि कबड्डी अन्डर 14 बालक वर्ग में चन्द्रापुरी प्रथम, मनसूना द्वितीय पर रहे जबकि अन्य प्रतियोगिताओं  में भी विभिन्न न्याय पंचायतों ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किये। इस मौके पर जिला क्रीड़ा समन्वयक शिव सिंह नेगी, ब्लॉक समन्वयक सरोप सिंह नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दौलत सिंह बर्त्वाल, खेल प्रशिक्षक चन्द्र मोहन उखियाल, पंकज नेगी, देवेन्द्र बजवाल, सुरेन्द्र सिंह नेगी, कुलदीप सेमवाल, गजेन्द्र करासी, अमित पंवार, राम सिंह रावत, कुलदीप नेगी, नवदीप नेगी, भजनपाल रौतेला, अनिल सिंह, भगवती पंवार, विपिन सेमवाल सहित विभिन्न न्याय पंचायतों के व्यायाम शिक्षक व प्रतिभागी मौजूद थे।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की अपर जिलाधिकारी ने की समीक्षा। जल्द निस्तारण के दिए निर्देश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                   (नया अध्याय)       सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की अपर जिलाधिकारी ने…

    मद्महेश्वर घाटी में चीड़ के वृक्षों का अवैध पातन। वन विभाग हरकत में। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                               (नया अध्याय)     मद्महेश्वर घाटी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    • By User
    • April 17, 2026
    • 12 views
    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    • By User
    • April 17, 2026
    • 5 views
    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 13 views
    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 6 views
    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    गीत  (जहरीली हवा)

    • By User
    • April 17, 2026
    • 7 views
    गीत  (जहरीली हवा)

    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास

    • By User
    • April 17, 2026
    • 18 views
    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास