संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार सैनिक दिवस।

अल्मोड़ा: सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार दिनांक –15/01/2026 को “सैनिक दिवस” के उपलक्ष्य में अधिकार मित्र ममता नेगी, पूनम पाण्डे, ममता तिवारी, किरन आर्या, अनीता आर्य, बीना देवी, दीपा चौधरी, हेमा लोहनी, शोभा लोहनी, सोनिया गोस्वामी, मनोज गिरी, प्रकाश राम, नीमा कोहली, कुसुम, किरन, रावत कमला रंजीता, दीप चंद्र, पंकज भगत, प्रियंका बहुगुणा आदि द्वारा वीर सैनिक व उनके परिवार के मध्य ग्राम प्रा0 वि0 बटुलिया, नगर पंचायत द्वाराहाट, कोटसारी, चौना, सानरा, विधापुर, हनुवाल, पूनकोट, चनदौव, आदि में विधिक जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक व रैली का आयोजन किया गया। उपस्थित व्यक्तियों को नालसा (वीर परिवार सहायता) योजना 2025, सैनिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं,सशक्त बलो की भूमिका, अनुसासन, एनसीबी की “जीवन को हां कहें, नशीली दवाओं को ना कहें” ई-प्रतिज्ञा पहल ,नालसा (मादक द्रव्यों के खतरे का उन्मूलन) योजना, 2025 निशुल्क कानूनी सहायता मादक पदार्थों के दुरुपयोग के दुष्परिणामों, साइबर अपराध, मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, नशीली दवाओं के दुरुपयोग व रोकथाम, प्रमुख गैर-सरकारी संगठनों, शिक्षा एवं कानून, नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों और अधिकारों, राष्ट्रीय टोल-फ्री नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर: 14446 ,MANAS हेल्पलाइन 1933, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि के विषय में जानकारी दी गई व पंपलेट वितरित किए गये।








