नवीन बिष्ट की पुस्तक ‘ऊँ नमोनारायणः’ पुस्तक का विमोचन।

Spread the love

ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।

नवीन बिष्ट की पुस्तक ‘ऊँ नमोनारायणः’ पुस्तक का विमोचन।

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के तुरियानन्द कुटीर, रामकृष्ण मिशन में वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकर, रंगकर्मी नवीन बिष्ट की पुस्तक ‘‘ऊँ नमोनारायणः’’ का विमोचन किया गया। यह पुस्तक संन्यासी गुरू ब्रह्मानन्द सरस्वती के अल्मोड़ा प्रवास पर लिखी गई है। दक्षिण भारत से आकर अल्मोड़ा में अपनी कुटिया रमाने वाले संन्यासी को मद्रासी बाबा, काले बाबा के नाम से भी जाना जाता था। रामकृष्ण मिशन, अल्मोड़ा के अध्यक्ष ध्रुवेशानंद महाराज जी की अध्यक्षता में हुए आयोजन में विशिष्ट अतिथि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी व मुख्य वक्ता रूप में प्रो. देव सिंह पोखरिया पूर्व विभागाध्यक्ष हिन्दी एस.एस.जे. परिसर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत स्वामी विवेकानन्द, ठाकुर जी एवं मां शारदा के चित्रों पर दीप प्रज्जवलन से हुई। साहित्यकार डॉ. महेन्द्र सिंह महरा‘मधु’ के संचालन में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंगकर्मी नवीन बिष्ट ने कहा यह पुस्तक एक महान संत और उनकी संगती का एक भाव है। पुस्तक लिखने का मन लम्बे समय से था महाराज का आदेश हुआ और मित्रों की प्रेरणा से किताब आपके के सामने है। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा हमारी देव भूमि में महान संत महात्मा रहे उन्होंने यहां के लोगों के संकटों का निवारण भी किया है, जोशी जी ने बताया महाराज ब्रह्मानन्द सरस्वती को वह बाजार में अक्सर भ्रमण करते हुए देखते थे, बाबा जी ने कभी भी रूपये-पैंसों को हाथ नहीं लगाया ऐसे संत दुनिया में विरले ही होते हैं।
मुख्य वक्ता प्रो. देव सिंह पोखरिया ने ‘‘ऊँ नमोनारायणः’’ पुस्तक के एक अंश का पाठ।
किया। उन्होंने कहा काव्यात्मक शैली में लिखी गई ये पुस्तक लेखक की कल्पनाशीलता को दिखाती है। नवीन बिष्ट को इस पुस्तक को और विस्तार देना चाहिए साथ इस भूमि में कई संत महात्मा आए हैं उन पर भी अपनी कलम चलानी चाहिए ताकि सभी लोगों तक उनकी ख्याति उत्तम भाषा शैली में पहुंच सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वामी धु्रवेशानन्द जी महाराज ने गुरू की महत्ता का वर्णन करते हुए बोला इस दुनिया को समझने और देखने की जो राह दिखाता है वह गुरू है, गुरू माध्यम से ही हम इस पूरे संसार को जानते और समझते हैं। इस सुन्दर पुस्तक में शिष्य ने अपने गुरु जी का बहुत ही सुन्दर चित्रण किया है। वह इसके लिए साधुवात के पात्र हैं। डॉ. महेन्द्र सिंह महरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. एसएस पथनी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जेसी दुर्गापाल, प्रो. केसी जोशी, संघ के जिला प्रचारक आशुतोष जी, डॉ. धाराबलल्भ जोशी, मोहन चन्द्र कांडपाल, रंगकर्मी नारायण थापा, प्रसिद्ध हु़ड़का वादक चन्दन बोरा, श्री रामकृष्ण मिशन के अर्पण महाराज, नीरज पंत, लोक गायक राधा तिवारी, लता पाण्डे, माधुरी बिष्ट, डॉ. चन्द्र प्रकाश फुलोरिया, राजेन्द्र नयाल, हेम रौतेला, एडवोकेट जीवन गुप्ता, अनुप गुप्ता, साहित्यकार डा. दलीप सिंह बोरा, मीनू जोशी, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, डा. ललित जोशी ‘योगी’, त्रिलोक नेगी, प्रमोद बिष्ट, नीरज भट्ट, दीपा नेगी, ममता नेगी, दिग्विजय सिंह बिष्ट सहित नगर के गणमान्यजन मौजूद थे।

  • Related Posts

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम, रायपुर, (छत्तीसगढ़)                           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)…

    “धरती की पुकार”

    Spread the love

    Spread the love    कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी                 (चन्दू)  बस्ती, अयोध्या धाम, (उ. प्र.)                  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।