सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री एवं लेखिका
नवापारा-राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
जहाँ मृत्यु अपना स्थान लेती है, वहीं जीवन का नया अंकुर फूट पड़ता है। इस जगत में कोई भी स्थिर नहीं, हर प्राणी यहाँ से सिर्फ गुजर रहा है : सुश्री सरोज कंसारी।
————————————–
इस संसार में, जहाँ मृत्यु होती आई है, वहीं कुछ नया जन्म ले चुका होता है। वास्तव में इस संसार में कोई स्थायी रूप से रहता नहीं है, बल्कि हर कोई यहाँ से गुज़र रहा होता है। जहाँ बुजुर्गों का सम्मान है, वहीं खुशहाली और स्वर्ग समान है। घमंड कभी भी नहीं करना! अपने रूप-रंग और जवानी का, क्योंकि जब वक्त की तेज हवा चलती है, तो सब कुछ अपने साथ समेट लेती है और मिट्टी में मिला देती है। जब रंग-रूप सुंदर और आकर्षक होता है, हम अपना अधिकांश समय उसे संवारने और निखारने में लगा देते हैं। एक वहम पालकर रखते हैं, जिस रिश्ते और मन को संवारना चाहिए, अक्सर उसकी उपेक्षा करते हैं। समय रहते उनका ध्यान न रखने और सेवा न करने से, वे जल्द ही कमज़ोर और शिथिल हो जाते हैं। अपने स्वार्थ में चूर होकर जिनकी अनदेखी करते हैं, वे जीवन के अनमोल धरोहर होते हैं। जीवन के आरंभ से लेकर अंत तक, हम रिश्तों के एक संसार में रहते हैं, जहाँ प्रेम, स्नेह, करुणा, ममता और अपनेपन की अधिक ज़रूरत होती है। लेकिन जब हम घमंड में चूर होते हैं, तो सिर्फ अपने ही बारे में सोचते हैं, बाकी रिश्तों को महत्व नहीं दे पाते। जब हम समर्थ होते हैं, शरीर स्वस्थ होता है, तो चलने-फिरने, घूमने और मौज-मस्ती में अपना समय गँवा देते हैं; क्योंकि यह समय ही ऐसा होता है। हर पल को आनंद से भर लेने की चाह होती है, जवानी के पल में कल्पनाओं की नई उड़ान भरते हैं। खूब धन-दौलत कमाकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की होड़ में अक्सर वे ही छूट जाते हैं, जो हमारे अपने होते हैं। रूप-रंग सजाने और जवानी पर इतराने के चक्कर में हम शील, संयम, मर्यादा और अपनों का वह प्यार भूल जाते हैं, जो जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। हम अक्सर उसकी उपेक्षा करते हैं जो अनिवार्य है, और जो जरूरी नहीं है उस पर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं।
वैसे तो परिवार में हर रिश्ते का अपना महत्व है, जिनसे जुड़कर ही हम समाज और राष्ट्र में अपनी पहचान बनाने में सफल होते हैं; लेकिन सबसे अधिक आवश्यकता हमें बुजुर्गों के आशीर्वाद की होती है। वे अपने जीवन के अनुभवों से हमें जिंदगी के उतार-चढ़ाव की नई सीख देते हैं। विडंबना यह है कि आज सबसे अधिक उपेक्षित हमारे बुजुर्ग ही हैं। जिनकी त्याग, तपस्या और समर्पण की बदौलत हमें सुख-संपत्ति मिलती है, हम उसका उपयोग तो भरपूर करते हैं, लेकिन उन्हें वह सम्मान नहीं दे पाते जिसके वे वास्तविक अधिकारी हैं। जिस घर में बुजुर्ग होते हैं, वह स्वर्ग के समान होता है। वे बरगद की तरह विशाल और अनुभवी होते हैं, जिनके सानिध्य में एक सुरक्षा कवच और हर समस्या का सहज हल मिलता है। वे घर के आंगन के वे महकते फूल हैं, जो परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं और सबको एक सूत्र में पिरोकर रखते हैं।
किताबी ज्ञान से आज की पीढ़ी स्वयं को विद्वान भले ही समझ ले, लेकिन जीवन के वास्तविक अनुभव की पूरी किताब बुजुर्ग ही होते हैं। वे गम की भट्ठी में तपकर कुंदन बनते हैं, जिनके पास बैठने मात्र से सुकून की अनुभूति होती है। उन्हें जितना अधिक हम समझेंगे, उतना ही स्वस्थ परिवार और राष्ट्र का निर्माण कर पाएंगे। बुजुर्गों की उपेक्षा का दुष्परिणाम अंततः समाज को ही भुगतना पड़ता है। जिस घर में बुजुर्ग होते हैं, वह स्वर्ग के समान होता है। वे बरगद की तरह विशाल और अनुभवी होते हैं, जिनके सानिध्य में एक सुरक्षा कवच और हर समस्या का सहज हल मिलता है। वे घर के आंगन के वे महकते फूल हैं, जो परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं और सबको एक सूत्र में पिरोकर रखते हैं।
किताबी ज्ञान से आज की पीढ़ी स्वयं को विद्वान भले ही समझ ले, लेकिन जीवन के वास्तविक अनुभव की पूरी किताब बुजुर्ग ही होते हैं। वे गम की भट्ठी में तपकर कुंदन बनते हैं, जिनके पास बैठने मात्र से सुकून की अनुभूति होती है। उन्हें जितना अधिक हम समझेंगे, उतना ही स्वस्थ परिवार और राष्ट्र का निर्माण कर पाएंगे। बुजुर्गों की उपेक्षा का दुष्परिणाम अंततः समाज को ही भुगतना पड़ता है।अतः यह स्मरण रहे कि यदि आप खुद अपने बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते, तो भविष्य में अपनी संतान से भी किसी सम्मान की उम्मीद न रखें। एक कड़वा सच यह भी है कि जब से समाज में बुजुर्गों की गरिमा कम हुई है, तब से हमारे जीवन में ‘दुआएँ ‘ कम और ‘दवाएँ ‘ ज्यादा बढ़ गई हैं। आज की भागदौड़ और प्रतिस्पर्धा भरी अंधी दौड़ में हमने अपनी दिनचर्या और स्वास्थ्य को इतना अव्यवस्थित कर लिया है कि प्रेम के स्थान पर मानसिक तनाव ने ले ली है। यदि आप चाहते हैं कि आपका भविष्य सुरक्षित हो, तो वर्तमान में अपने बच्चों को दादा-दादी के सान्निध्य में रखें और उन्हें बड़ों की सेवा व सम्मान का संस्कार दें। बच्चों को उनके स्नेह से वंचित न करें, क्योंकि आज आप जो बीज बोएंगे, वहीं कल संस्कार बनकर आपकी आने वाली पीढ़ी में फलीभूत होगा। बुजुर्गों की सेवा ही वह सुरक्षा कवच है, जो हमें मानसिक शांति और सुखी जीवन का वरदान देती है।
————————————–







