संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
प्रजापति कुंभकार समाज के आराध्य देवी जय श्री यादे माता की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
आगर मालवा /आवर : प्रजापति समाज अपनी आराध्य देवी माता श्री यादे मां की जयंती माघ महीने की शुक्ल द्वितीय को मनाई जाती है इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन आऊ माता मंदिर प्रांगण ग्राम आवर में आयोजित किया गया इस अवसर पर संत श्री रामनारायण प्रजापति कवि श्री अशोक चक्रधारी डॉ नारायण सिंह बागवाला वरिष्ठ नेता कैलाश कुंभकार आगर मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापत ईश्वर प्रजापत सरपंच समाज के जिला अध्यक्ष राजतिलक कुम्भकार सहित समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ एवं समाजजन बड़ी संख्या में इस भव्य आयोजन में उपस्थित हुए
समाजजनों ने माता श्रीयादे को प्रकृति रक्षक के रूप में स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
श्री यादें मां के जीवन चरित्र पर संत एवं अतिथियों व वक्ताओ ने विस्तार पूर्वक बताया कि माता श्रीयादे का जीवन समाज को प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर चलने की प्रेरणा देता है। इस दौरान समाज की एकता, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करने का संकल्प भी लिया गया। समाज में एकता संस्कार और समृद्धि हमेशा बनी रहे







