सौजन्यः संजय सोंधी
(संयुक्त सचिव)
भूमि और भवन विभाग दिल्ली सरकार
(नया अध्याय, देहरादून)
चाम्पा कॉलेज में एलुमिनी मीट 2026 सम्पन्न वर्ष 1990 से 1998 तक के विद्यार्थियों ने की सहभागिता।
चाम्पाः शासकीय मयूरध्वज महादानी राजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चाम्पा में 18 जनवरी 2026 को महाविद्यालय प्रांगण के सभागार में एलुमिनी मीट 2026 का भव्य समारोह सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय के तत्कालीन प्राध्यापकगण एलुमिनी सदस्यों के उत्साहवर्धन के लिए अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे। पूर्व प्राचार्य एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. बी. डी. दीवान ने भावनात्मक शब्दों में कहा कि विद्यार्थी कभी पूर्व नहीं होता, वह शिक्षक की स्मृतियों में सदैव जीवित रहता है। उन्होंने पूर्व छात्र-छात्राओं से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. एच. पी. खैरवार ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि एलुमिनी मीट जैसे आयोजन संस्था और पूर्व विद्यार्थियों के बीच सशक्त सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में
बताया कि वर्ष 1974 से प्रारंभ इस महाविद्यालय में वर्तमान में 2792 विद्यार्थी अध्ययनरत है। इसके अलावा 3000 विद्यार्थी निजी तौर पर परीक्षा देकर कुल 6000
विद्यार्थियों से यह महाविद्यालय जुड़ा है। यहां से अध्ययनरत पूर्व छात्र आज एक जिम्मेदार नागरिक बनकर प्रदेश, समाज एवं नगर की सेवा करते हुए प्रतिष्ठा अर्जित कर रहे है। उन्होंने 1990 से 1998 तक अध्ययनरत रहे पूर्व छात्र-छात्राओं की सहभागिता को महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ के प्राचार्य प्रो बी के पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान उसके शिष्यों की सफलता होती है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उस दौर में विद्यार्थियों में सीखने की तीव्र ललक थी, जिसका प्रतिफल आज समाज में उनकी प्रतिष्ठित पहचान के रूप में दिखाई देता है। प्रो. बी.के. पटेल ने बताया की यहां पूर्व में वर्ष 1988 से 1998 तक अध्ययन करने वाले छात्रों का सम्मेलन हुआ था जब महाविद्यालय ने वर्ष 1999 में अपनी स्थापना की रजत जयंती मनायी थी। यहां के पूर्व छात्रों ने जीवन के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
तत्कालीन प्राध्यापक गण प्रो. अश्वनी केशरवानी, प्रो डी पी साहू, प्रो बी पी पाटले, प्रो रूखमणी थवाईत, डॉक्टर भारती शर्मा, डॉ एच आर पटेल, डॉ सुनीता राठौर, महेश राठौर अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। एलुमिनी सदस्यों ने सभी अतिथियों का सम्मान बुके, शाल एवं मोमेंटो भेंट कर किया। कार्यक्रम का संचालन एलिमिनी मीट 26 के संयोजक संतराम थवाईत एवं डॉ शिवदयाल पटेल सहायक प्राध्यापक हिंदी ने संयुक्त रूप से किया। एवं आभार प्रदर्शन डॉ प्यारेलाल आदिले प्राचार्य ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वीणापाणी मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पूजन अर्चन कर किया गया। ऐश्वर्या सोनी एवं साथियों ने सरस्वती वंदना, सोनिया केंवट एवं साथियों ने स्वागत गीत और गार्गी यादव एवं साथियों ने राज्यगीत अरपा पैरी के धार का सामूहिक गान किया। संतराम थवाईत द्वारा एलिमिनी सदस्यों का परिचय दिया गया। न्यायिक, प्रशासनिक, शिक्षकीय, समाज सेवा, स्वयं सेवी संस्था, राजस्व, पुलिस विभाग, खेल , आयकर, नोटरी, वकालत आदि विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे एलुमिनी सदस्यों ने अपने अनुभव रखे एवं छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। जिनमें प्रमुख रूप से संयुक्त सचिव भूमि एवं भवन निर्माण दिल्ली सरकार संजय सोंधी, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी आर देवांगन, आकाश वाणी में इंजीनियर पवन थवाईत, नगरपालिका अध्यक्ष चाम्पा प्रदीप नामदेव, डॉ धनंजय गोपाल, अंत्यावसायी निगम में उप महाप्रबंधक बाबूभाई श्रीवास, एसडीओपी मंजू राठौर, सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर, गैर सरकारी संगठन में वरिष्ठ पद पर कार्यरत आनंद शुक्ला, डॉ प्रभा गुप्ता प्रभारी प्राचार्य महाविद्यालय, पूर्व अध्यक्ष शांति थवाईत, डॉ उमा सोनी, पूर्व अध्यक्ष अशोक तिवारी, विनोद साहू नोटरी, सयाजी नलवड़े नोटरी, सत्यनारायण सोनन्त क्रीड़ा अधिकारी, हरिश्चंद्र दिलावर सहायक संचालक, गायत्री श्रीवास, वर्षा राजपूत, राम नारायण यादव, शिवकुमार पटेल व्याख्याता, संजू महंत हेडमास्टर, सविता वर्मा, सरोजनी सोनी, सरिता विश्वकर्मा, सविता कोसे शिक्षिका, नागेंद्र गुप्ता, राघवेंद्र नामदेव उदय देवांगन आदि शामिल हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भालचंद्र तिवारी, पुरुषोत्तम देवांगन, वीरेंद्र वर्मा, शैलेश शर्मा, अमर महंत, कल्पना तिवारी, सरस्वती सोनी, अपर्णा शुक्ला, सबीना रिजवी, माधुरी राठौर, तेजकुमारी तिवारी, उमा सोनी, शांति सोनी, शशि सोनी, गीता सोनी, गिरिजा सोनी, पल्लवी बाजपेयी, मनीषा बाजपेयी, किरण सोनी, मंजू सोनी, शशि सोनी, गीता सोनी, वर्षा राजपूत, पदमावती उपाध्याय, संतोष सोनी अधिवक्ता, सलीम बख्शी, मिताली चटर्जी, उदय देवांगन, कलीम बख्शी, राहुल पतकी, मधुसूदन सोनी, राजकुमार सोनी, मुनीब शुक्ला, विनोद तिवारी, ओमशरण सिंह, हेमल दवे, भारत माखीजा, अमरजीत सलूजा, दिनेश थवाईत, अशोक सोनी, दिनेश सोनी, जफर अहमद सिद्दीकी, सूर्यकांत साहू, संतोष सोनी, अनिल कर्ष, अशोक तंबोली, महेश साहू, तापस दत्ता, दिनेश थवाईत, सुरेश थवाईत, गुहा, सुरेश अग्रवाल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टॉफ, एनसीसी कैडेट सहित बड़ी संख्या में नगर तथा अन्य शहरों से आये पूर्व छात्र और छात्राएं शामिल हुए।







