रचयिता: युगपुरुष कविवर ‘सूर्य’
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
(नया अध्याय, देहरादून)
समीक्षिका:
अंतर्मन का युद्ध: एक दार्शनिक काव्य की मार्मिक समीक्षा
हिन्दी साहित्य जगत् के प्रखर ‘सूर्य’, सम्पादक-सृजक, भारतीय संस्कृति के संरक्षक, महनीय आध्यात्मिक चिंतक, समाज-सुधारक, दार्शनिक और अतिशय संवेदनशील युगपुरुष कविवर सूर्य जी की कविता “अंतर्मन का युद्ध” मेरी नजर में…
युगपुरुष कविवर सूर्य जी की यह कविता मनोवृत्तियों से परिपूर्ण है। कविवर ने अंतस के हिल्लोरों को बखूबी उकेरा है। कहते हैं कि जब समस्त जगत् निद्रामग्न होता है, तब हृदयतल में मनोभावों का युद्ध आरम्भ होता है और सन्नाटा गहराता जाता है। खामोशियों का शोर स्पष्ट सुनाई देता है। हृदय में यादों की प्रतिध्वनि गूंजती है। जो शब्द उजालों में दृश्यमान नहीं होते, वे रात के गहन अंधकार में कागज पर उतरते हैं। कविवर कहते हैं कि अस्तित्व की लड़ाई मौन में गूंजती है। संवेदनाओं और करुणा की आवाज संसार सुन नहीं सकेगा, किन्तु मिटा भी नहीं सकेगा। कविवर सूर्य जी कहते हैं कि उनके शब्द मात्र शब्द नहीं हैं, ये तो भीतर के तूफान के गवाह हैं। ये सदैव स्थायी हैं; ये रात और कविवर अस्थायी हैं। भाषा-शैली में मनोवैज्ञानिक शब्दावली की बहुलता है। यह अत्यंत मार्मिक एवं दर्शनपरक काव्य है। निराशावादी शैली में, रचित यह कविता गहराई को समेटे हुए है। अत्यंत गहन भावों को सहज शब्दों में उकेरा गया है।







