प्रो. (डॉ.) मंजू वर्मा (रिटायर्ड प्रोफेसर)
पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
बेमिसाल जज्बे
वो लोग
कुछ ख़ास होते हैं
जो भावनाओं से
जन सैलाब लाते हैं!
इंकलाब यूं ही
नहीं आते
पीछे इसके
जज़्बे बेमिसाल होते हैं!
जरुरी नहीं क्रांति
गोलियों से हो
कभी-कभी
शान्त लहरों से भी
बड़े-बड़े तूफ़ान आते हैं!
इम्तिहान जब
सब्र का हो
तो नई मंजिलों के
आगाज होते हैं!
स्वर्णिम अक्षरों में लिखा
जायेगा इतिहास उनका
हौंसले जिनके
आसमां से अधिक
बुलंद होते हैं!
राष्ट्र पिता को विनम्र श्रद्धांजलि







