जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत द्वाराहाट में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

                 (नया अध्याय)

 

 

 

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत द्वाराहाट में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित।

 

 

 

   अल्मोड़ा:  द्वाराहाट “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड द्वाराहाट की न्याय पंचायत धुंधली में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

 

शिविर में कुल 973 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही, प्राप्त 158 शिकायतों में से 103 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित नागरिकों को राहत प्रदान की गई। शेष शिकायतों को शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

 

इसके अतिरिक्त, शिविर में विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए 153 आवेदन पत्र भी मौके पर ही भरवाए गए, जिससे नागरिकों को अनावश्यक कार्यालयी चक्कर से मुक्ति मिली।

 

शिविर के दौरान अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सरकार की जनहितकारी सोच का परिणाम बताया।

 

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन को जनता के निकट लाकर पारदर्शी एवं प्रभावी सेवा प्रदान करना है, जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से मिल सके।

 

यहां उपजिलाधिकारी सौम्या गर्ब्याल, खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित हुए।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़