संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
देघाट पुलिस ने 01 वारंटी को किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा: देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना देघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 07.02.2026 को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारण्ट फौ0वाद संख्या- 61/23 धारा 452, 504, 506, 509 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त मनमोहन सिंह उम्र- 47 वर्ष पुत्र बचे सिंह निवासी ग्राम तामाढोन, स्याल्दे थाना देघाट जिला- अल्मोड़ा को थाना देघाट पुलिस द्वारा तामाढोन से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तारी पुलिस टीम-
1- अपर उपनिरीक्षक राजबीर सिंह
2- हे0 कानि0 सुरेन्द्र कुमार
3- हे0 कानि0 महेन्द्र कुमार
4- कानि0 जगदीश सिंह









