ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
‘इंटर नेशनल डे ऑफ जीरो टॉलरेंस टू पीजीएम’ के अनुक्रम में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ा: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में, इंटर नेशनल डे ऑफ जीरो टॉलरेंस टू पीजीएम’के अनुक्रम में आज 7 फरवरी 2026 को राजेंद्र कुमार अध्यक्ष ताकुला विधिक सेवा समिति भिकियासैंण द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज भिकियासैंण एवं श्रीमती जसमीत कौर सचिव ताकुला विधिक सेवा समिति रानीखेत द्वारा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रानीखेत व लालकुर्ती रानीखेत में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों, विद्यार्थियों, महिलाओं व बच्चियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा व गरिमा, लैंगिक समानता, सामुदायिक भागीदारी, पोक्सो एक्ट 2012, बाल संरक्षण कानून, गरीबी उन्मूलन योजना, ई-टू कॉपी, महिला मुआवजा योजना 2020, पीसी एवं पीएनटीडी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2 जनवरी 2026 से जनपद में चल रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान, 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ आदि के विषय में जानकारी दी गई। शिविरों में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, विद्यार्थियों व ग्रामीणों लोगों के साथ साथ अधिकार मित्र भी मौजूद रहे।









