25 सूत्रीय कार्यक्रम एवं ई-ऑफिस संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

                 (नया अध्याय)

 

 

25 सूत्रीय कार्यक्रम एवं ई-ऑफिस संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित।

 

 

                     अल्मोड़ा: आज मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में 25 सूत्रीय कार्यक्रम तथा ई-ऑफिस के संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने 25 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सभी बिंदुओं की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रत्येक बिंदु पर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनमें विशेष कार्ययोजना बनाकर तेजी लाई जाए। लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि का नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा आंकड़ों को अद्यतन रखते हुए समयबद्ध रूप से पोर्टल पर अपलोड किया जाए।

 

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही, विकास कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

 

ई-ऑफिस प्रणाली के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यालयों में शत-प्रतिशत ई-ऑफिस संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पत्रावलियों का संचालन, पत्राचार, अभिलेखों का संधारण तथा अनुमोदन की प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल माध्यम से की जाए, जिससे कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो सके। लंबित फाइलों का शीघ्र निस्तारण करते हुए ई-ऑफिस के उपयोग को दैनिक कार्यप्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए।

 

बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने, नियमित समीक्षा करने तथा प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग टीम भावना के साथ कार्य करें ताकि जनहित के कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जा सके।

 

बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण केएन तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़