मुख्यमंत्री के संवेदनशील हस्तक्षेप से वृद्ध महिला को मिली पेंशन, त्वरित कार्रवाई से हुआ लाभ सुनिश्चित।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

               (नया अध्याय)

 

 

 

मुख्यमंत्री के संवेदनशील हस्तक्षेप से वृद्ध महिला को मिली पेंशन, त्वरित कार्रवाई से हुआ लाभ सुनिश्चित।

 

 

              अल्मोड़ा: के अन्दर लंबे समय से वृद्धावस्था पेंशन से वंचित ग्राम च्याली, पोस्ट छाना गोलू तहसील बग्वाली पोखर की रहने वाली वृद्ध महिला रमोती देवी की समस्या का समाधान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संवेदनशील एवं त्वरित हस्तक्षेप से संभव हो सका। मीडिया के माध्यम से प्रकरण की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अल्मोड़ा को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर संबंधित महिला की वृद्धावस्था पेंशन शीघ्र स्वीकृत की जाए।

 

मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की सक्रियता का परिणाम रहा कि अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्त अभिलेखीय एवं औपचारिक कार्यवाही पूर्ण की तथा रमोती देवी की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करा दी गई।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर गरीबों, वृद्धजनों, वंचित एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री की संवेदनशील कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता एवं जनसमस्याओं के प्रति सजगता का यह एक और उदाहरण है, जिसमें एक जरूरतमंद महिला को शीघ्र राहत प्रदान की गई।

 

वृद्ध महिला रमोती देवी एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी अंशुल सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन की तत्परता से उनके प्रकरण का समाधान हुआ है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़