हिंदी साहित्य साधना के लिए डॉ.पी.यादव ‘ओज’ को विश्व हिंदी परिषद का प्रशस्ति सम्मान।
(नया अध्याय, देहरादून)

हिंदी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं दीर्घकालीन योगदान के लिए शिक्षाविद, समाजसेवी और साहित्यकार डॉ.पी.यादव ‘ओज’ को विश्व हिंदी परिषद, मध्य प्रदेश द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।विश्व हिंदी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं दीपशिखा 501 पुस्तक श्रृंखला के निदेशक डॉ.सीताराम आठिया द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में डॉ. ‘ओज’ के हिंदी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में दीर्घकालीन साधना,राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के मूल्यों के प्रसार,भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) की चेतना जागृत करने तथा कला, शिक्षा, संस्कृति एवं जीवन-चरित लेखन में उनके मौलिक एवं शोधपरक साहित्यिक योगदान की विशेष सराहना की गई है। प्रशस्ति पत्र में उनकी साहित्य साधना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के मूल्यों के प्रसार, भारतीय ज्ञान परंपरा की चेतना जागृत करने तथा शिक्षा, संस्कृति और जीवन-चरित लेखन में मौलिक एवं शोधपरक योगदान की सराहना की गई है। परिषद ने उनके साहित्य को भाषिक शुद्धता, वैचारिक स्पष्टता और सृजनात्मक सौंदर्य का प्रतीक बताते हुए इसे नव पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस उपलब्धि पर साहित्यिक एवं शैक्षिक जगत में हर्ष व्यक्त किया गया है।







