राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
अपना बयाँ है प्यारे,
जबाँ नहीं तीर-ए-कमान है प्यारे।
लोग कहते हैं जिसे मोहब्बत,
रिश्तों की बस दुकान है प्यारे।
फलक खुला है ख़्वाहिशों का,
अपनी-अपनी उड़ान है प्यारे।
नया शहर, दोस्ती भी नयी-नयी,
मेरा तो खुदा मेहरबान है प्यारे।
नाहक परेशान न हुआ करो यार,
घड़ी भर का तूफ़ान है प्यारे।
जियो और जीने दो सबको “रंजन”,
दुनिया किराये का मकाँ है प्यारे।







