ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
अल्मोड़ा जिला न्यायालय सभागार में आयोजित की गई जागरूकता कार्यशाला।
अल्मोड़ा: माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 19-02-2026 को जिला न्यायालय सभागार अल्मोड़ा में महिलाओं के यौन उत्पीडन अधिनियम 2013 पर कार्यशाला आयोजित की गई। उक्त अधिनियम के प्रावधानों के विषय में विस्तार से, उपस्थित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं आदि को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित माननीय न्यायालय के विभिन्न न्याय निर्णय, महिलाओं के अधिकारों, घरेलू हिंसा से संबंधित कानून, बाल विवाह प्रतिषेध, जनपद में गठित आशा यूनिट, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, भरण पोषण के कानून, नि: शुल्क विधिक सहायता, साइबर अपराध आदि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई व माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रेषित पॉश अधिनियम की ई-पत्रिका आवाज उठाओ भी वितरित की गई। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी दी गई तथा संबंधित विषयों के पंपलेट भी वितरित किए गए।








