आस्था, प्रकृति और लोकजीवन का अद्भुत संगम – विसुणीताल।          

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी 

                         (नया अध्याय)

 

          आस्था, प्रकृति और लोकजीवन का अद्भुत संगम                         – विसुणीताल।          

 

                   सोन पर्वत के आंचल में सुरम्य मखमली                                   बुग्यालों के मध्य बसा ताल। 

 

                 ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी की पावन धरा से ऊपर, सोन पर्वत की शांत तलहटी में अवस्थित विसुणीताल युगों से अपनी अलौकिक छटा के कारण श्रद्धालुओं, प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकर्स के आकर्षण का केंद्र रहा है। समुद्रतल से लगभग 4 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित यह हिमताल धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और पहाड़ी लोकजीवन का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करता है।

 

स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार विसुणीताल का संबंध भगवान विष्णु से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि देवाधिदेव की इस भूमि पर देवताओं का निवास रहा है और यहाँ स्नान-ध्यान करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। मदमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान कई श्रद्धालु कठिन पैदल मार्ग पार कर इस पवित्र ताल के दर्शन हेतु पहुंचते हैं। शांत, निर्मल और पारदर्शी जल से भरा यह ताल आध्यात्मिक साधना के लिए भी अनुकूल स्थल माना जाता है।

 

सोन पर्वत की हिमाच्छादित चोटियाँ जब सूर्योदय की प्रथम किरणों से स्वर्णिम आभा बिखेरती हैं तो विसुणीताल का जल दर्पण की भांति चमक उठता है। चारों ओर फैले बुग्याल, नीला आसमान और दूर-दूर तक फैली हिम रेखाएं प्रकृति की अनुपम कृति का एहसास कराती हैं। गर्मियों के मौसम में जब बर्फ पिघलती है, तब यह क्षेत्र हरियाली और रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित हो उठता है।

 

विसुणीताल के आसपास के बुग्यालों में ब्रह्मकमल, फेनकमल, नीलकमल, जया, विजया, कुखडी, माखुडी, रातों की रानी सहित विभिन्न औषधीय जड़ी-बूटियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। बरसात और ग्रीष्म ऋतु के संधिकाल में पूरा क्षेत्र प्राकृतिक पुष्पवाटिका में परिवर्तित हो जाता है। इन दुर्लभ फूलों की सुगंध और रंगत पर्यावरण प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

 

भेड़पालकों का मौसमी प्रवास । 

 

विसुणीताल के आसपास के ऊंचाई वाले घास के मैदानों में ग्रीष्मकाल के दौरान स्थानीय भेड़पालक अपने झुंड के साथ पहुंचते हैं। बुरुवा, गैड़ और गडगू क्षेत्र के पशुपालक परंपरागत रूप से इन बुग्यालों में डेरा डालते हैं। वे अस्थायी झोपड़ियां बनाकर कई सप्ताह तक यहां प्रवास करते हैं। उनके लिए यह क्षेत्र प्राकृतिक चारे का भंडार है। भेड़-बकरियों की घंटियों की मधुर ध्वनि और भेड़ पालकों के लोकगीत इस शांत वातावरण में जीवन का स्पंदन भर देते हैं।

 

साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं । 

 

विसुणीताल तक पहुंचने का मार्ग चुनौतीपूर्ण किंतु रोमांचकारी है। मदमहेश्वर घाटी के बुरुवा और गडगू गांवो से आगे का ट्रैक संकरा और ऊबड़-खाबड़ है, जहां अनुभवी गाइड के साथ जाना उपयुक्त माना जाता है। साहसिक पर्यटकों के लिए यह ट्रैक हिमालय की वास्तविक सुंदरता से साक्षात्कार कराता है। पूर्व प्रधान सरोज भट्ट का कहना है कि यदि केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की पहल पर प्रदेश सरकार द्वारा आधारभूत सुविधाओं का संतुलित विकास किया जाए तो यह स्थल धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ इको-टूरिज्म का भी प्रमुख केंद्र बन सकता है।

 

संरक्षण की आवश्यकता

 

प्राकृतिक दृष्टि से संवेदनशील इस क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। प्रधान संगठन ब्लांक महामंत्री मदन भट्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, पूर्व प्रधान प्रेमलता पंत ने विसुणीताल के संरक्षण, कूड़ा प्रबंधन और अनियंत्रित भीड़ पर नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस अनुपम धरोहर का साक्षात्कार कर सकें। भेड़पालक वीरेन्द्र धिरवाण, प्रेम भट्ट, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष रघुवीर सिंह नेगी का कहना है कि विसुणीताल केवल एक हिमताल नहीं, बल्कि आस्था, प्रकृति और पारंपरिक जीवन शैली का जीवंत प्रतीक है। सोन पर्वत की गोद में बसा यह स्थल मदमहेश्वर घाटी की विशिष्ट पहचान को और अधिक गौरवान्वित करता है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए