भगवान श्री रामकृष्ण के 191वी पावन जयंती पर विशेष पूजा हुई।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

               (नया अध्याय)

 

भगवान श्री रामकृष्ण के 191वी पावन जयंती पर विशेष पूजा हुई।

 

 

 

          अल्मोड़ा: आज रामकृष्ण कुटीर, में भगवान रामकृष्ण के 191वी पावन जयंती अवसर पर विशेष पूजा हुई। कुटीर में प्रातः साढ़े 6 बजे से ही मंगल आरती, वैदिक मंत्रोच्चार और भजन, पूजा, हवन, भोग आरती और पुष्पांजलि, प्रसाद वितरण हुआ।

कुटीर के नित्य विदानंद ने पूजा सम्पन्न कराई। देर सायं तक 500 से अधिक भगतों को प्रसाद/भंडारा वितरण किया गया।

पावन दिन की प्रातः बेला पर साधुजनों ने मंगल आरती और वैदिक मंत्रोच्चार किया गया उसके बाद होम के साथ ही भक्तजनों ने पुष्पांजलि दी। राजकीय शिशु सदन के बच्चों,नारी निकेतन,किशोर बाल गृह के बच्चों ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किये। शारदा मठ की तरफ से ऊनी कपड़ों तथा रामकृष्ण कुटीर के स्वर पुस्तकों का स्टॉल लगाया गया था। कार्यक्रम में देश के कई हिस्सों से साधुजन तथा भक्तजनों ने प्रतिभाग किया।दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आगंतुक नागरिकों का अभिनंदन किया आश्रम अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद जी महाराज ने। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रामकृष्ण देव का जीवन संदेश ईश्वर के प्रति हम सबको अग्रसर करने में सर्व उपयोगी है।ठाकुर जी का भावपूर्ण जीवन ओर विचार हम सबको जानना,समझना चाहिए।भौतिकता और प्रतिस्पर्धा के इस जीवन में ठाकुर हम निर्देशित और प्रेरित करते हैं। आज जब दुनिया भौतिकता की ओर यंत्रवत आकर्षित हो रही है तब रामकृष्ण परमहंस का करुणा, प्रेम, मानव सेवा का भाव ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है। कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज के संयोजन में स्वामी हरिश्वरानंद, स्वामी मायाधीशानंद, अर्पण महाराज, राजू महाराज, अमन कुमार चिदानन्द स्वामी (अध्यक्ष, रामकृष्ण धाम), नीरज भट्ट, डॉ चंद्रप्रकाश फुलोरिया (संयोजक, स्वामी विवेकानन्द-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ अध्ययन केंद्र) और सह संयोजक डॉ ललित जोशी, समाजसेवी धर्म सिंह बिष्ट, प्रतुल, किशोर तिवारी, अधिवक्ता जी सी गुप्ता, विनोद साह, दीवान बिष्ट के साथ कुटीर के संत, श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए