उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी निकालेगी “परिवर्तन जन संवाद यात्रा।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

              (नया अध्याय)

 

 

 

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी निकालेगी “परिवर्तन जन संवाद यात्रा।

 

 

       अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की आज अल्मोड़ा में आयोजित बैठक में राज्य की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी ने राज्यव्यापी “परिवर्तन जन संवाद यात्रा” प्रारंभ करने का निर्णय लिया।

 

वक्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, पलायन तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी चुनौतियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा गया कि ऐसी ठोस नीतियां बनाई जानी चाहिए जिससे भविष्य में अंकिता भंडारी जैसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

पार्टी ने निर्णय लिया कि जिले में “परिवर्तन संवाद” कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसके अंतर्गत जनसंवाद, गोष्ठियां और जनसंपर्क बैठकें आयोजित कर आम नागरिकों के बीच पहुंचा जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना जाएगा तथा उन्हें पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए लोकतांत्रिक सहभागिता को सुदृढ़ करना है।

 

बैठक में यह भी तय किया गया कि “परिवर्तन जन संवाद यात्रा” शीघ्र ही अल्मोड़ा जिले से प्रारंभ की जाएगी। इस अभियान के माध्यम से पार्टी राज्य की सभी जनपक्षीय और सकारात्मक ताकतों को एकजुट कर एक सशक्त राजनीतिक विकल्प तैयार करने की दिशा में कार्य करेगी।

 

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड राज्य की मूल अवधारणा को साकार करने के लिए बीते 25 वर्षों में राज्य को दुर्दशा की ओर धकेलने वाली अवसरवादी शक्तियों को परास्त करना आवश्यक है। जल, जंगल, जमीन और रोजगार पर स्थानीय जनता के अधिकार सुनिश्चित करने तथा हर प्रकार के भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता व न्याय स्थापित करने के लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष तेज करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने सदैव जनपक्षीय मुद्दों पर अग्रणी भूमिका निभाई है और कभी भी जनविरोधी ताकतों से समझौता नहीं किया।

 

बैठक में पार्टी के महासचिव एड. नारायण राम, मो. शाकिब, एड. जीवन चंद्र, एड. भारती, किरन, एड. गोपाल, एड. वंदना कोहली, भारती पांडे, राजू गिरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए