क्या क्वारब की सड़क केवल हादसों के लिए ही छोड़ी गई।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

                 (नया अध्याय)

 

क्या किसी की जान जाने के बाद जागेगी सरकार।

 

क्या क्वारब की सड़क केवल हादसों के लिए ही छोड़ी गई।

 

 

 

           अल्मोड़ाः क्वारब की पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने एक बार फिर सरकार की घोर लापरवाही को उजागर कर दिया है। यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि यह मार्ग लंबे समय से भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं के लिए कुख्यात रहा है। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अब तक कोई स्थायी और ठोस समाधान नहीं किया।

जनता की जान खतरे में, मंत्री सम्मेलन और मंचों में व्यस्त स्थानीय लोगों का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री और सरकार के जिम्मेदार नेता सम्मेलनों, भाषणों और दिखावटी आयोजनों में व्यस्त हैं, जबकि जमीनी हकीकत में आम जनता की जान रोज़ खतरे में डाली जा रही है।

“यह शासन नहीं, संवेदनहीनता है” – भुवन चन्द्र जोशी 

आम आदमी पार्टी के नेता भुवन चन्द्र जोशी ने इस घटना पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा—

“क्वारब में बार-बार हो रही दुर्घटनाएं सरकार की आपराधिक लापरवाही का परिणाम हैं। जनता की जान जोखिम में डालकर भाजपा सरकार केवल घोषणाओं और प्रचार में व्यस्त है। यह शासन नहीं, बल्कि जनता के साथ क्रूर मजाक है।”

उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण निर्दोष लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

सीधी और सख़्त मांग

भुवन चन्द्र जोशी ने सरकार से तत्काल निम्न मांगें कीं—

 घायल युवक को निःशुल्क एवं समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए।

 पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

 क्वारब क्षेत्र में तुरंत भू-वैज्ञानिक सर्वे कराकर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं।

लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

 चुप नहीं बैठेगा विपक्ष, सड़क पर उतरेगा जनआक्रोश 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी दल और आम जनता मिलकर जन आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए