ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
‘केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस’ के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों व ग्राम सभाओं में विधिक जागरूकता शिविरों का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा ‘केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस’ के अवसर पर आज 24 फरवरी 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर शिवाजी नगर, सरस्वती बाल विद्या निकेतन खत्याड़ी व ग्राम चौसली अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा का अधिकार व बाल विवाह प्रतिषेध विषयों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम चौसली में रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से जरुरतमंद लोगों को, जिनमें ग्राम-चौसली की श्रीमती नीमा देवी पत्नी नन्दन राम, श्रीमती देवकी देवी पत्नी श्री जमन सिंह, श्रीमती बसंती देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह, श्रीमती हेमा देवी पत्नी महेश राम, श्रीमती हीरा देवी पत्नी बची राम आदि को कंबल वितरण किए गए।
शिविरों में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों व ग्रामीणों को कर सुधार, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क,नि: शुल्क विधिक सहायता,गुड-टच बैडटच, किशोर न्याय अधिनियम, महिलाओं व बच्चों के कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा से संबंधित कानून,बाल विवाह प्रतिषेध, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, पोक्सो एक्ट 2012, गरीबी उन्मूलन योजना, ई-टू कॉपी, महिला मुआवजा योजना, महिलाओं के यौन उत्पीडन रोकथाम सहित तमाम कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ आदि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। शिविरों में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, विद्यार्थियों, ग्रामीणों सहित तमाम अधिकार मित्र मौजूद रहे।








