मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम सिंह धोनी जयंती मनाई गई।
अल्मोड़ा: आज दिनांक 24 फरवरी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद, क्रांतिदूत,स्व० राम सिंह धोनी की जयंती 24 फरवरी को राम सिंह धोनी स्मृति पार्क सिकुड़ा बैंड ,तिराहा अल्मोड़ा ,में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। (राम सिंह धोनी ट्रस्ट) के (सचिव )श्री भूपेंद्र नेगी एवं उनके परिजनों से पौत्र श्री भूपेन्द्र सिंह नेगी उनके प्रेरणादायक जीवन पर और उनके त्याग, समर्पण, बलिदान के बारे में संक्षिप्त परिचय देते हुए कार्यक्रम में आए शामिल सभी अतिथि गणों, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री मनोज तिवारी जी (विधायक अल्मोड़ा) का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने हेतु शामिल सभी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापन किया। (मुख्य अतिथि) श्री मनोज तिवारी जी (विधायक अल्मोड़ा) ने अपने संबोधन में कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धोनी जी हमारे राष्ट्र, की धरोहर है उत्तराखंड की विशेष कर अल्मोड़ा की महान विभूतियां में से एक है। हमको उनके जीवन शैली, समर्पण, त्याग, बलिदान से सीखने की और आत्मसात करने की जरूरत है और आने वाली पीढ़ी, आज के (वर्तमान) के युवाओं को छात्र-छात्राओं को उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध कराने और उनके पदचिन्हों में चलने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। कार्यक्रम के संयोजक श्री कमल कुमार बिष्ट ने बताया इस अवसर पर (मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा) के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ (सरस्वती वंदना) एवं मानस पब्लिक स्कूल के (बच्चों) छात्रों एवं सरस्वती शिशु मंदिर के नन्हें नन्हें छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण देकर (प्रस्तुत) कर कार्यक्रम को सुंदर एवं भव्य बनाया।छात्र छात्राओं द्वारा उनके जीवन परिचय में संक्षिप्त जानकारी भाषण के रूप में प्रस्तुत कर एवं उनको श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित कर प्रारंभ किया। इस अवसर पर (राम सिंह धोनी ट्रस्ट) के (कार्यकारी अध्यक्ष) श्री दया कृष्णा कांडपाल, (उपाध्यक्ष) श्री हयात सिंह गैड़ा, (उपसचिव) श्री पंकज टम्टा (कोषाध्यक्ष) भगवती परिहार (मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा) की शिक्षिका श्रीमती कंचन बिष्ट कुमारी दीक्षा कांडपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल श्री रघुनाथ सिंह चौहान एवं भूपेंद्र सिंह नेगी जी के (परिवारजन) परिवार के सदस्य गण श्रीमती साधना सिंह श्री धीरेंद्र सेन बेमिंटन कोच श्रीमती बीना गैड़ा पूर्व भारती जिला मंत्री श्री आनंद सिंह, श्री बी0 बी0 तिवारी, श्री मोहन राम, श्री पूरन सिंह सिराडी, डॉ. हेमंत पांडे वरिष्ठ वैज्ञानिक डी आर डी ओ, श्री जसोदा सिंह बिष्ट, श्री रूप सिंह बिष्ट, अरविंद बिष्ट, कमलेश पांडे, आनंद सिंह सतवाल, गोपाल सिंह नयाल, दीवान सिंह, वीर सिंह, दीवान सिंह, राम सिंह, पूनम जोशी, सुनीता बिष्ट, पंकज सिंह बगड़वाल, संजय जोशी, ज्योति बिष्ट, पंकज टम्टा, दयाकृष्ण कांडपाल, अनूप भारती, दीपक कुमार, पूरन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह जड़ोत, एस0 डी0 तिवारी, भगवान सिंह रावल, जगदीश नगरकोटी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सरिता बिष्ट, दीपा बिष्ट, मोहनी देवी, त्रिलोक सिंह, वंदना गोस्वामी, ऊषा देवी, श्रीमती गीता प्रसाद, तारा मेहरा नीलम बिष्ट, राजेश्वरी बिष्ट, मदन सिंह, दीवान सिंह गैड़ा, हयात सिंह, यतीश बिष्ट, दिव्यांशु बिष्ट, हिमांशु मेहरा, राजू कुमार, भावना बिष्ट, लोहानी जी शामिल हुए एवं उपस्थित रहे।








