उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से राज्य पाल को भेजा ज्ञापन,

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

 

 

उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से राज्य पाल को भेजा ज्ञापन,

 

 

 

 

                अल्मोड़ा: आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा उत्तराखंड मे बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य पाल को ज्ञापन भेजा

उत्तराखंड में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, महिलाओं के खिलाफ अपराध, चोरी, लूट, नशे का कारोबार और हत्या जैसी वारदातें आम होती जा रही हैं, आज भाजपा के राज मे सरकारी अधिकारी कर्मचारी कोई भी सुरक्षित नहीं है भाजपा के नेता, विधायक खुलेआम मारपीट कर रहे है अल्मोड़ा जैसे शांत शहर मे अपराधी खुलेआम पुलिस को ललकार रहे उसके बावजूद भी पुलिस अभी तक उस बाबा को गिरफ्तार नहीं कर पायी है जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

 

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव के कारण निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा नहीं बल्कि अपनी छवि बचाने तक सीमित हो गई है।

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांग की कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, पुलिस तंत्र को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त किया जाए तथा महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस पार्टी जनहित में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन देते समय कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विनोद वैष्णव, आनंद बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय, एडवोकेट कुंदन भंडारी, एडवोकेट केवल सती, बार ऐसोसियन सचिव विनोद फुलारा, निर्मल रावत, बी के पाण्डे, गोविन्द मेहरा, पार्सद दीपक कुमार, अनूप भारती मुकेश कुमार, एडवोकेट हिमांशु मेहता, धनजय साह, सुभाशु रौतेला, विजय कनवाल, दानिश खान, फेमिना खान, ललित सतवाल, साहबुद्दीन, शरद साह दीपा साह,,ललित सतवाल, रविंद्र टम्टा, दीपक भट्ट, नरेश बराकोटी, जगदीश पाण्डेय, पंकज पाठक, हरेंद्र रावत पारितोष जोशी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए