मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
विश्वविद्यालय के कुलपति ने हैप्पीनेस लैब को 20 हजार रुपये की सम्मान राशि भेट की।
अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट के दिशा-निर्देशन में मनोविज्ञान विभाग में स्थापित हैप्पीनेस लैब के द्वारा आयोजित कार्यों और उसकी भावी गतिविधियों को लेकर पुस्तक तैयार की गई है। आज कुलपति प्रो बिष्ट द्वारा हैप्पीनेस लैब को उत्कृष्ट बनाने के लिए मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो मधुलता नयाल को निर्देशित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और महामहिम द्वारा कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को प्रदत्त 10 हजार की सम्मान राशि के साथ अपनी ओर से 10 हजार की राशि सम्मानस्वरूप हैप्पीनेस लैब को प्रदान की।
महामहिम द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति को यह सम्मान राशि विश्वविद्यालय में नवाचार, शोध और अकादेमिक प्रयासों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लोकभवन में प्रदान की गई थी। जिसे कुलपति ने मनोविज्ञान विभाग में हैप्पीनेस लैब के लिए भेट कर दी। आज कुलपति द्वारा 20 हजार की सम्मान राशि का चैक विभागाध्यक्ष को प्रदान किया गया।
मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो मधुलता नयाल ने कुलपति के दिशा निर्देशन में हैप्पीनेस लैब को लेकर पुस्तक बनाकर कुलपति को प्रस्तुत की।
ज्ञातव्य है कि कुलपति प्रो बिष्ट द्वारा मनोविज्ञान विभाग में दिनांक: 19 सितंबर,2024 को मनोविज्ञान विभाग, एस एस जीना परिसर,अल्मोड़ा में हैप्पीनेस लैब का उद्घाटन किया गया था। इस लैब ने हाऊ टू मेंटेन योर मेंटल हेल्थ विषयक चार दिवसीय कार्यशाला के उपरांत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं।
मनोविज्ञान विभाग में स्थापित हैप्पीनेस लैब में अल्मोड़ा परिसर के छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया गया। लैब द्वारा तनाव प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही कार्यशाला आयोजित कर तनाव, व्यवहार, अवसाद आदि पर चर्चा की जा रही है और मनोरोगियों को खुश रहने, तनाव मुक्ति के लिए प्रशिक्षण दिया गया।








