जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी ने डी एम व एस पी से की शिष्टाचार भेंट। जनहित व विकास कार्यों को लेकर प्रशासन से की महत्वपूर्ण बैठक। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी ने डी एम व एस पी से की शिष्टाचार भेंट। जनहित व विकास कार्यों को लेकर प्रशासन से की महत्वपूर्ण बैठक। 

 

                    ऊखीमठ: जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित मैखंडी ने नव नियुक्त जिला अधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

 

भेंट के दौरान उन्होंने आगामी केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को शीघ्र एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने पर विशेष जोर दिया साथ ही त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए उसके त्वरित मरम्मत कार्य प्रारंभ कराने का अनुरोध किया गया, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । जिला पंचायत सदस्य अमित मैखण्डी ने केदार घाटी के विभिन्न स्थानों पर शौचालय निर्माण एवं स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देने, बढ़ती यातायात समस्या के समाधान के लिए पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने तथा अन्य लंबित विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। शिष्टाचार भेंट में नव नियुक्त जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्यवाही हेतु सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया। जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। आगामी केदारनाथ यात्रा को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग और समर्थन से विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि शासन – प्रशासन व आम जनमानस के आपसी सामंजस्य से केदार घाटी में फैली हर समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी जिससे आगामी यात्रा सीजन में केदार घाटी पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए