संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के लिए डॉ. ममता कुंवर ‘हिमालयी नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                         (नया अध्याय)

 

संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के लिए डॉ. ममता कुंवर ‘हिमालयी नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित। 

 

ऊखीमठः  उत्तराखंड स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा दिव्य हिमगिरी के संयुक्त तत्वावधान में इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), देहरादून के सभागार में आयोजित आठवें हिमालयी नारी शक्ति सम्मान–2026 समारोह में पूर्व जिलापंचायत सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता, संस्कृति कर्मी डॉ. ममता कुंवर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. भानु दुग्गल कुलपति हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा विश्वविद्यालय रहीं। विशिष्ट अतिथियों में कुमकुम रानी तथा डॉ. दुर्गेश पंत, महानिदेशक उत्तराखंड स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी उपस्थित रहे।

 

समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिलाओं को ‘हिमालयी नारी शक्ति सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया,

जबकि 7 महिलाओं को ‘विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान’ प्रदान किया गया। यह सम्मान महिलाओं को स्टार्टअप, नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। इस अवसर पर डॉ. ममता कुंवर को साहित्य, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. कुंवर हिमालयी जीवन, लोक संस्कृति, पर्यावरणीय संवेदनाओं और समाज की जमीनी सच्चाइयों को अभिव्यक्ति देती रही हैं। उनकी रचनाएँ पहाड़ की माटी, लोक परंपराओं और मानवीय संवेदनाओं से गहराई से जुड़ी हैं, जो पाठकों को अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करती हैं। डॉ. ममता कुँवर ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की महिलाएँ अपनी प्रतिभा, परिश्रम और रचनात्मकता से समाज में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान कार्यक्रम महिलाओं के योगदान को पहचान देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरक शक्ति बताया गया।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए