मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
मानस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

अल्मोड़ा: आज दिनांक 8-3-2026 को मानस पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर बतौर (मुख्य अतिथि) रवि रौतेला विजपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य उत्तराखंड पूर्व जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा, (विशिष्ट अतिथि) हरीश कनवाल, प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, द्वारा अपने उदगार दिए और कहा मानश पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के अन्दर एक मात्र जिसमें अनुशासन के साथ ही बच्चों का टेलैट मंच के माध्यम से निखारा जाता है। और उन्होंने मानश पब्लिक स्कूल के डारेक्टर कमल बिष्ट का आभार जताया।एवं मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की (प्रधानाचार्य) श्रीमती मंजू बिष्ट, व (प्रबंधक) कमल कुमार बिष्ट और अतिथि गणों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट अपने स्वागत संबोधन में मुख्य अतिथि व अतिथि गण, अभिभावकों एवं मानस टीचिंग स्टाफ का धन्यवाद प्रकट कर सबका स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि गणों ने कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुतियां दे रहे नन्हे बाल कलाकारों छात्र-छात्राओं की भूरि भूरि प्रशंसा कर मानस पब्लिक स्कूल के उच्च स्तर के सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों के साथ सुंदर प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासन के साथ बच्चों के चौमुखी विकास के लिए तैयारी और उनके अच्छा स्तर को देखते हुए प्रशंसा की। कार्यक्रम में अतिथियो राकेश भंडारी जी कुंदन कुमार बिष्ट शुभम् रौतेला चन्दन मेरे आदि शामिल रहे मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने उच्च कोटि के बेहतरीन विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सुंदर प्रदर्शन प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्र मुग्ध किया। इन कार्यक्रम में एजुकेशनल कार्यक्रम, प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, देशभक्ति एवं लोक नृत्य भाषण, स्पीच डिबेट, योग प्रदर्शन आदि सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत (प्रदर्शन) शामिल रहे।
प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट ने सत्र की विभिन्न कार्यक्रमों और उपलब्धियां की अखियां भी प्रस्तुत की जिसमें मानस पब्लिक स्कूलों के बच्चों छात्रा- ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सराहनीय प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में विशेषकर खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता, साइंस मैथ्स ओलिंपियाड, क्वीज एंड डिबेट में विशेष कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।








