डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
(नया अध्याय, देहरादून)
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (मुक्तक)
विश्व विजय का झंडा ले कर।
मनमोहनी तिरंगा ले कर।
झूम रही हैं आज नारियाँ।
सकल व्योम में घंटा ले कर।
शिक्षा ले कर आगे- आगे।
राजनीति में नित मन जागे।
महा शक्ति प्रिय बनी भवानी।
शक्ति पीठ के तागे – धागे।
सभी जगह नारी दिखती है।
कर्म भूमि पर शुभ लिखती है।
बहुत साहसी सदा जुनूनी।
खुद को वह पढ़ती रहती है।
शक्तिमती लक्ष्मी वैभव हो।
नारी! स्वयं सृष्टि उद्भव हो।
तुझसे ही यह लोक बना है।
तुम श्रद्धा प्राची- अभिनव हो।







