संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ महिला कर्मचारियों का सम्मान।
ज्योति शर्मा बनी एक दिन के लिए प्रिंसिपल
कानड़ : स्थानीय नेताजी सुभाष पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल कानड़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समस्त शिक्षिकाओं का हार फूल व गिफ्ट देकर सम्मान किया गया ।सीनियर शिक्षिका ज्योति शर्मा को एक दिन के लिए स्कूल के प्रिंसिपल की बागडोर सौपी गई। उन्होंने बखूबी अपना दायित्व निभाया व सफलतापूर्वक स्कूल का संचालन किया।
उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए यादगार पल साबित होगा उन्होंने इस सम्मान के लिए विद्यालय समिति का आभार जताया। शिक्षिका लता पाठक ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर देश के विकास में योगदान दे रही है।
जब भी हमें कोई काम सोपा जाएगा उसको हम बखूबी से पूरा करेंगे ।
इस अवसर पर रीना नागर, ममता दुबे, दीपा दुबे, निकिता शर्मा, रीना कुंभकार, आकृति शर्मा, रीना राठौर, भूमिका जैन, सपना कारपेंटर, जागृति सूर्यवंशी, ममता आर्य, रानी भेसोदिया, तमन्ना गुर्जर, मंजू मालवीय व समस्त जेंट्स टीचर उपस्थित थे आभार प्रधानाध्यापक राधेश्याम बरेठा ने व्यक्त किया।







