अफवाहों पर ध्यान न दें, जनपद में घरेलू गैस (एलपीजी) की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित एवं सुचारू।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय)

 

 

अफवाहों पर ध्यान न दें, जनपद में घरेलू गैस (एलपीजी) की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित एवं सुचारू।

 

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

 

                      अल्मोड़ाः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल सहित विभिन्न खाड़ी देशों में उत्पन्न वैश्विक तनाव के बीच सोशल मीडिया पर पेट्रोलियम एवं एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने संबंधी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। जिला प्रशासन अल्मोड़ा ने इन सूचनाओं को निराधार बताते हुए आम नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

 

इस संबंध में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला पूर्ति विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में घरेलू गैस (एलपीजी) की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार के प्रावधानों के अनुसार सिंगल गैस सिलेंडर कनेक्शन की दूसरी बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिन का अंतर निर्धारित है। उपभोक्ता फोन अथवा ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग करने के पश्चात ही डिलीवरी मैन के माध्यम से रिफिल प्राप्त कर सकते हैं।

 

उन्होंने यह भी बताया कि व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अस्पतालों तथा शैक्षणिक संस्थानों के लिए निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आवश्यक सेवाओं के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस आपूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी न होने दी जाए। इसके लिए जनपद स्तर पर एक क्विक रिस्पांस टीम (Quick Response Team) गठित की गई है, जो गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी करेगी तथा किसी भी शिकायत या समस्या की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। यदि कहीं भी जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

इसके अतिरिक्त किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु जिला प्रशासन द्वारा एक आपातकालीन कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। किसी भी प्रकार की गैस आपूर्ति संबंधी शिकायत दर्ज कराने, उक्त विषय से संबंधित किसी भी सूचना देने तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखने के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05962-237875, 05962-237874 तथा मोबाइल नंबर +91 79004 33294 जारी किए गए हैं।

 

जिला प्रशासन ने समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन अथवा फोन के माध्यम से कराएं तथा गैस एजेंसियों पर अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं। साथ ही घबराहट में आकर अनावश्यक गैस बुकिंग न करें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही रिफिल बुक करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और नागरिकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए