राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कालीमठ घाटी का भ्रमण कर सुनी जनसमस्याएं। स्थानीय जनता ने चौमासी – खाम – केदारनाथ मोटर मार्ग निर्माण की मांग की। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                     (नया अध्याय)

 

 

            राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कालीमठ घाटी का भ्रमण कर सुनी जनसमस्याएं। स्थानीय जनता ने चौमासी-खाम – केदारनाथ मोटर मार्ग निर्माण की मांग की। 

 

ऊखीमठः सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से मां काली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने कालीमठ घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सिद्धपीठ कालीमठ पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों तथा स्थानीय श्रद्धालुओं ने चण्डी प्रसाद भट्ट का स्वागत किया। उन्होंने मां काली के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। भट्ट ने कहा कि कालीमठ क्षेत्र धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण केंद्र है, जिसे संरक्षित और विकसित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके उपरांत उन्होंने कालीमठ घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, विद्युत आपूर्ति तथा शिक्षा से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। भट्ट ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा और शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत और पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। भमण के दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही विकास कार्यों को गति मिलती है और क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो पाता है।

 

 

राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट के कालीमठ घाटी आगमन पर प्रधान संगठन ब्लांक अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत ने कोटमा – सोलनू – मंंजेरा – जाल मल्ला मोटर मार्ग निर्माण, चामुण्डा देवी दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने चामुण्डा देवी तीर्थ की पर्यटन विभाग के माध्यम से सौन्दर्यकरण तथा राजेन्द्र सत्कारी ने चौमासी – खाम – केदारनाथ मोटर मार्ग निर्माण की मांग की। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिनेश सत्कारी, भाजपा गुप्तकाशी मण्डल महामंत्री देवेन्द्र राणा, वीरेन्द्र सत्कारी, भगत सिंह सत्कारी, मुकुन्दी सिंह सत्कारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए