मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)

महिला कोतवाली ने स्कूल/कॉलेजो में जागरुकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जागरुकता का पाठ।
साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभावों के साथ-साथ विभिन्न लाभप्रद विषयों पर दी जानकारियां।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/ काँलेजों/ नगर/ कस्बा /ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
आज दिनांक 12.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन व सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भण्डारी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 कैलाश चंद्र, म0कानि0 इंद्रा भट्ट जोशी व म0 कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा G.I.HM कॉलेज लोधिया अल्मोड़ा में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं व स्टाफ को साइबर फ्रॉड, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात के नियम, नवीन कानून, महिला एवं बाल अपराध, ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी), गौरा शक्ति ऐप व पोक्सो अधिनियम के बारे मे विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
साथ ही हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व नशे से संबंधित कोई भी जानकारी देने हेतु मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।








