मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
हैप्पीनेस लैब, मनोविज्ञान विभाग द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में निःशुल्क काउंसलिंग सत्र का आयोज।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के मनोविज्ञान विभाग की हैप्पीनेस लैब के तत्वाधान में दिनांक 12 मार्च 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा आयोजित कार्यशाला “आनंद” के अंतर्गत बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के उन्नयन हेतु निःशुल्क काउंसलिंग सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस सत्र का संचालन टीम हैप्पीनेस द्वारा किया गया, जिसमें विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान, प्रो. मधुलता नयाल, कु. मीना एवं कु. रेनू तिवारी शामिल रहीं। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, सकारात्मक सोच, आत्म-जागरूकता तथा भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के विभिन्न मनोवैज्ञानिक एवं व्यवहारिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तनाव प्रबंधन के उपायों से परिचित कराना तथा सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों ने इस सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया।








