मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन जिला अल्मोड़ा के तत्वाधान में भैसियाछाना ब्लौक में कार्यकारिणी का गठन।
अल्मोड़ा: आज दि० 17 मार्च 2026 को पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन जिला अल्मोड़ा (उत्तराखण्ड) के प्रत्येक ब्लाक की नई कार्यकारिणी के गठन के क्रम में बारी थी भैंसियाछाना ब्लाक अल्मोड़ा की, जहाँ हमारे बहुत ही एक्टिव 75 वर्ष के नौजवान, अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष DC/ ITBP श्री तारादत्त शर्मा Retd. की अध्यक्षता में भव्य मीटिंग का आयोजन किया गया। जहाँ पर ब्लाक के पूर्व CAPF सदस्यों के साथ साथ जिला अलमोड़ा की कार्यकारिणी के भी सभी सदस्य उपस्थित थे । विशिष्ट अतिथि कुमांऊ मंडल उपाध्यक्ष DC/BSF श्री मनोहर सिंह नेगी जी Retd. एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री LS लटवाल जी ITBP Retd.की गरिमामय उपस्थिति में ब्लाक भैंसियाछाना की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वश्री रणजीत सिंह BSF को अध्यक्ष, श्री हीराबल्लब BSF को उपाध्यक्ष, श्री हिम्मत सिंह जी सचिव, श्री हरीसिंह BSF कोषाध्यक्ष, श्री गंगासिंह BSF संरक्षक एवं श्री रूपसिंह जी BSF को सलाहकार पद पर चुना गया। सभी वक्ताओं ने CAPF की कल्याणकारी मांगों की शीघ्र मंजूरी के लिए सरकार से जोरदार अपील की जिसमें OPS, जिला कल्याण बोर्ड, CLMS, CAPF झंडा दिवश कोष, OROP एवं शहीद का दर्जा आदि मुख्य विषय थे । श्री MS नेगी जी ने एकजुट रहने, संघर्ष में साथ देने व योजनाओं की जानकारी दी । अन्त में जिलाध्यक्ष श्री तारादत्त शर्मा जी ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों का पुष्पमालाओं से सम्मान किया तथा अपने सम्बोधन में सभी मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला व गैरसैंण में CM साब को दिए ज्ञापन की जानकारी देकर, एकता में बल के के मंत्र को फूँकते हुए सभा का समापन किया ।
-DC/ ITBP तारादत्त शर्मा Reld.
जिलाध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन अल्मोड़ा UK








