केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                         (नया अध्याय)

 

 

 

केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत।

 

 

स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों को प्राथमिकता: विधायक आशा नौटियाल।

 

         ऊखीमठ:  आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर स्थानीय व्यापारियों और टेंट संचालकों को बड़ी राहत मिली है। जनपद रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा से केदारनाथ यात्रा मार्ग पर संचालित कच्ची दुकानों और टेंट स्वामियों ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। इस दौरान व्यापारियों ने यात्रा मार्ग पर कच्ची दुकानों और टेंटों को पूर्व की भांति संचालित करने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी।

 

बैठक में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, दर्जाधारी राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी आजीविका को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा । जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी टेंट स्वामियों और कच्ची दुकान संचालकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी दुकानें पूर्व वर्षों की भांति यथावत संचालित रहेंगी और प्रशासन का उद्देश्य यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखते हुए स्थानीय व्यापारियों के हितों की भी रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि यात्रा के सफल संचालन में स्थानीय व्यापारियों, टेंट संचालकों और क्षेत्रीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, इसलिए प्रशासन उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।

 

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि आगामी केदारनाथ धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर विभिन्न माध्यमों से स्वरोजगार कर रहे स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए व्यवस्थाएं पूर्व की भांति यथावत रखने का निर्णय लिया गया है।

 

उन्होंने बताया कि इस विषय में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी चर्चा की गई थी और उन्होंने भी स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक रुख अपनाया है। विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना और उनकी आजीविका को सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा का सफल संचालन स्थानीय व्यापारियों, टेंट संचालकों और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से ही संभव होता है। इसलिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर यात्रा को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

 

राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट व भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि केदारनाथ यात्रा के दौरान सभी व्यापारियों के हितों का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर वर्षों से व्यापार कर रहे स्थानीय लोगों की आजीविका और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा निविदा निरस्त होने पर ऊखीमठ तहसील परिसर में विगत दो दिनों से चल रहा आमरण -अनशन समाप्त हो गया है । क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, त्रिभुवन चौहान, तहसीलदार रमेश सिंह रावत ने अनशनकारियों को जूस पीलाकर आमरण -अनशन समाप्त करवाया। प्रशासन द्वारा कच्ची दुकान आवंटन की निविदा समाप्त होने पर केदार घाटी श्रद्धालु सेवा समिति अध्यक्ष सन्दीप पुष्वाण, बीरेंद्र कोटवाल, जसवंत सिंह बिष्ट, यशपाल सिंह पंवार, जसपाल सिंह पंवार चन्द्र मोहन चौहान, प्रेम सिंह रावत सहित समस्त व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, ऐश्वर्या रावत, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए