मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
भारतीय जीवन बीमा निगम की अल्मोड़ा शाखा में प्रबन्ध निदेशक दिनेश चन्द्र पंत का भव्य आगमन, प्रेरणादायक संबोधन से उत्साहित हुए अभिकर्ता।

अल्मोड़ाः आज भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रबन्ध निदेशक (एमडी) दिनेश चन्द्र पंत आज अल्मोड़ा शाखा में पधारे। उनके साथ उत्तर मध्य क्षेत्र के ज़ोनल प्रबन्धक श्री पी. एस. नेगी तथा हल्द्वानी मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक डी के जोशी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र से आए अभिकर्ताओं के अतिरिक्त शाखा के सभी श्रेणी के कर्मचारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक जोशी ने अभिकर्ताओं को ईमानदारी और ग्राहक सेवा का संदेश दिया, जबकि ज़ोनल प्रबंधक नेगी ने टीम का मनोबल बढ़ाया। प्रबंध निदेशक पंत ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ market share नहीं, mind share पर भी ध्यान दिया जाए। यह बात सुनते ही सभा-कक्ष देर तक तालियों से गूँज उठा।
सभा का संचालन प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र शाह ने कुशलतापूर्वक किया। अभिकर्ताओं ने इसे प्रेरणादायक और ऊर्जा से भरपूर बताया।
शाखा प्रबंधक मोहन सिंह भीमा ने कहा कि ऐसे दौरे टीम का मनोबल ऊँचा करते हैं और लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक होते हैं।








