मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव युवा नेता अधिवक्ता गोपाल भट्ट का कहना है सोबन सिंह।

जीना विश्व विद्यालय में प्राध्यापक नियुक्तयों पर गंभीर सवाल अनियमित्ताओं पर रोक की मांग।
अल्मोड़ाः युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य युवा नेता अधिवक्ता गोपाल भट्ट ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्राध्यापक नियुक्तियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रक्रिया पर अनियमितताओ पर रोक की मांग की
गोपाल भट्ट ने कहा अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों की चल रही नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं। विज्ञापन तिथि, रोस्टर प्रणाली, आरक्षण अनुपालन तथा कार्यरत शिक्षकों के भविष्य को लेकर व्यापक स्तर पर असंतोष व्याप्त है।
विश्वविद्यालय द्वारा 10 फरवरी को विज्ञापन जारी किया गया तथा 9 मार्च को आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई, जो अत्यंत कम समयावधि मानी जा रही है जबकि कम से कम 45 दिन से ज्यादा का समय दिया जाना चाहिए मानकों के अनुसार । इससे पारदर्शिता और व्यापक भागीदारी पर प्रश्न उठ रहे हैं।
पूर्व में अगस्त माह में रोस्टर पर आपत्तियां कुलपति कुलसचिव कार्यालय से आमंत्रित की गई थीं, किंतु प्राप्त आपत्तियों पर समुचित विचार नहीं किया गया। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का अनुपालन भी संतोषजनक नहीं है ऐसा स्पष्ट रूप से माना जा रहा हैं। लगातार विश्व विद्यालय एवं परिसर में अनियमितताएं एवं भ्रष्टाचार बड़े स्तर पर चल रहा हैं जिसके लिए जिम्मेदार विश्व विद्यालय के प्रशासनिक पदों में बैठे कुलपति एवं अन्य सभी जो पदों में बैठे हैं जिनको जवाब देना होगा।
इसके अतिरिक्त, पूर्व में रोस्टर के अनुसार कार्यरत संविदा, अतिथि एवं अन्य शिक्षण कर्मियों के पदों में भी अब बदलाव देखा जा रहा है। यदि वर्तमान रोस्टर सही है तो पूर्व की व्यवस्था गलत क्यों थी, और यदि पूर्व सही थी तो वर्तमान में बदलाव का आधार क्या है—यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है।
विश्वविद्यालय में लंबे समय से कार्यरत शिक्षक, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षण कार्य को निरंतर बनाए रखा, उनके भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट नीति सामने नहीं आई है। नवसृजित विश्वविद्यालय में “वन टाइम सेटलमेंट” के तहत ऐसे शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाना आवश्यक है।
साफ हैं कुछ विभागों में चयन प्रक्रिया में अपने रिश्तेदारों अपने भाई भतीजे पत्नी को चयन करने के लिए अथवा प्रभावित करने के लिए रोस्टर का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता पर संदेह उत्पन्न हो रहा है।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा बनने के बाद
वर्तमान में शिक्षकों के विकल्प से संबंधित मामला माननीय उच्च न्यायालय में लंबित है, तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के मध्य शिक्षकों के विकल्प का विषय भी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में नियुक्ति प्रक्रिया अत्यधिक खामियां होने से प्रकिया को जल्दी बाजी में आगे बढ़ाना न्यायोचित नहीं हैं।
अतः मांग की जाती है कि माननीय कुलाधिपति महोदय एवं उच्च शिक्षा विभाग तत्काल इस विषय का संज्ञान लें, सभी शंकाओं का समाधान सुनिश्चित करें तथा शिक्षकों के हितों की रक्षा करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया पर गड़बड़ियां एवं आपत्तियों के निस्तारण होने तक तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।








