सेवा इंटरनेशनल की नाटक एवं छात्र संवाद के माध्यम से ट्रांसजेंडर एक्ट पर हुई प्रशिक्षण कार्यशाला।

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री

 

                      (नया अध्याय)

 

 

सेवा इंटरनेशनल की नाटक एवं छात्र संवाद के माध्यम से ट्रांसजेंडर एक्ट पर हुई प्रशिक्षण कार्यशाला।

 

                देहरादून: सेवा इंटरनेशनल के तत्वावधान में आज माया देवी यूनिवर्सिटी सेलाकुई देहरादून के परिसर में छात्रों के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किए गए प्रावधानों एवं ट्रांसजेंडर्स समुदाय से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक समस्याओं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 और नियम, 2020 के प्रावधानों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के आरंभ में विश्वविद्यालय की कुलसचिव डा. अंबिका जुयाल चेयरपर्सन, लॉ कॉलेज डीन डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ.  आरती रौथान, सेवा इंटरनेशनल के कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप नेगी एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर विधिवत किया गया।

 

कार्यक्रम के आरंभ में सेवा इंटरनेशनल के मास्टर ट्रेनर लोकेंद्र बलोदी द्वारा संस्था का परिचय एवं कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ट्रांसजेंडर्स को समाज की मुख्यधारा के साथ जोड़ते हुए उनके आत्मसम्मान की रक्षा करना है।

 

कार्यक्रम संयोजक प्रदीप नेगी ने बताया कि कार्यक्रम भारत सरकार के समाज कल्याण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान द्वारा निर्मित शैक्षणिक संस्थानों हेतु जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक निश्चित मॉड्यूल के अंतर्गत इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ।

 

कार्यशाला में साईं ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्रों द्वारा ट्रांसजेंडर्स के जीवन से जुड़े दैनिक घटनाक्रमों एवं सामाजिक अलगावों से जुड़ी घटनाओं पर नाटक की प्रस्तुति दी गई।

 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की वरिष्ठ अधिवक्ता रितु गुजराल, ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट कार्यकर्ता रेक्सा दानू , उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के क्षमता विकास अधिकारी बीर सिंहतथा साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की पब्लिक हेल्थ विभाग से प्रभारी डॉ. आरती रौथान ने प्रतिभाग किया।

 

वक्ताओं ने अपने संबोधन में ट्रांसजेंडर समुदाय की चिकित्सकीय एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, समाज में उनकी स्थिति और उनसे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई। साथ ही ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 तथा नियम 2020 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा ट्रांसजेंडर कल्याण के लिए शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय की सदस्य रैक्शा ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए, जिससे छात्राओं को इस विषय को समझने का एक संवेदनशील दृष्टिकोण मिला। कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियां, खुली चर्चा, प्रश्न-उत्तर सत्र तथा पोस्ट मूल्यांकन भी आयोजित किया गया। कार्यशाला में कॉलेज के 50 छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भावना अरोरा एवं मधुर माथुर ने किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 

 

इस अवसर पर सिम्स इंस्टीट्यूट के डॉ आराधना, डॉ. हर्ष गोस्वामी, सेवा इंटरनेशनल की ओर से लोकेन्द्र बलोदी, संजय बुटोला, मनोज बेंजवाल और अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए