मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
जनपक्षीय पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों पर होगा मंथन
सांस्कृतिक जुलूस के साथ कल से शुुरु होगा 33 वां उमेश डोभाल स्मृति सम्मान कार्यक्रम।
अल्मोड़ाः आज 22 -3-2026 को प्रेस क्लब में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें पत्रकारो द्वारा अपने वक्तव्य रखे गए और आगामी जन संघर्षों और जनपक्षीय पत्रकारिता के प्रतीक रहे उमेश डोभाल की स्मृति में 33 वां स्मृति सम्मान कार्यक्रम 24 व 25 मार्च को जिला पंचायत सभागार में होगा। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। दो दिन के इस कार्यक्रम में जनपक्षीय पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों पर मंथन किया जाएगा।
रविवार को प्रेस क्लब में आयोजन समिति की बैठक में कार्यक्रम की अंतिम रुपरेखा तैयार की गई। बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 24 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे गांधी पार्क से सांस्कृतिक जुलूस के साथ होगी। इसके बाद आयोजन स्थल पर ‘उत्तराखंड संवाद’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य और देश के समसामयिक जमीनी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संवाद में जनपक्षीय पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने पर विशेष चर्चा होगी।
25 मार्च को प्रातः 10 बजे स्मृति सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनपक्षीय पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित किया जाएगा। जनपक्षीय पत्रकार उमेश डोभाल की 25 मार्च 1988 को पौड़ी में निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसके विरोध में व्यापक जनआंदोलन खड़ा हुआ था। बावजूद इसके, आज भी कई मूलभूत सवाल कायम हैं। मौके पर बाहर से आने वाले अतिथियों के बारे रहने और उनकी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन समिति ने सभी पत्रकारों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।
इस अवसर पर गिरीश पंत, पीसी तिवारी, राजेंद्र सिंह रावत, चंद्रशेखर द्विवेदी, कमलेश कनवाल, रमेश जोशी, किशन जोशी, शिवेंद्र गोस्वामी, हरीश भंडारी, अमित उप्रेती, हिमांशु लटवाल, कपिल मल्होत्रा, जग जीवन सिंह, दिनेश भट्ट, दयानंद कठैत, शुभम् जोशी आदि पत्रकार मौजूद थे।
आयोजकों ने बताया उमेश डोभाल स्मृति सम्मान ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद पंत राजू सोमवार को 12:30 बजे से आयोजन को लेकर प्रेस क्लब सभागार में पत्रकार वार्ता करेंगे।
——–
कार्यक्रम में मौजूद किसी साथी का नाम छूट गया हो तो कृपया स्वयं जोड़ने का कष्ट करें। निवेदन करना है पत्रकार वार्ता के लिए सभी साथी पत्रकारों को स्वयं भी आमंत्रित करने का कष्ट करें।








