ऊखीमठः पांडवाज ग्रुप व ग्राम पंचायत सारी के ग्रामीणों के सयुंक्त तत्वावधान में पर्यटन स्थल सारी – देवरियाताल में आयोजित तीन दिवसीय द्वितीय काफल फेस्टिवल के समापन अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर लुत्फ उठाया।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

                    (नया अध्याय)

 

             ऊखीमठः पांडवाज ग्रुप व ग्राम पंचायत सारी के ग्रामीणों के सयुंक्त तत्वावधान में पर्यटन स्थल सारी – देवरियाताल में आयोजित तीन दिवसीय द्वितीय काफल फेस्टिवल के समापन अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर लुत्फ उठाया।

तीन दिवसीय काफल फेस्टिवल के समापन अवसर पर सारी गांव सहित तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों व देश – विदेश के सैलानियों ने शामिल होकर भरपूर आनन्द उठाया। काफल फेस्टिवल के समापन अवसर पर विशेषज्ञो ने पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के जरिये ग्रामीणों को अनेक सुझाव दी तथा पांडवाज व महिला मंगल दल सारी द्वारा स्टाल लगाकर देश – विदेश के पर्यटकों व सैलानियों को स्थानीय व्यंजन से रूबरू करवाया। पांच दिवसीय काफल फेस्टिवल के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पांडवाज के कार्यक्रमो की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि पांडवाज ग्रुप ने केदार घाटी की लोक संस्कृति को विश्व में विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए सराहनीय पहल की है है । उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थल देवरियाताल व सारी गांव धीरे – धीरे पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान बना चुका है इसलिए प्रति वर्ष हजारों पर्यटक व सैलानी यहाँ की खूबसूरती से रूबरू हो रहे है जिससे तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय में खासा इजाफा हो रहा है।

 

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा के पांडवाज ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय काफल फेस्टिवल के आयोजन से युवाओं व ग्रामीणों में नव ऊर्जा संचार हुआ है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ने कहा कि पांडवाज ग्रुप साहित्य, संगीत व समाज के लिए हमेशा अनूठी पहल करता आया है। जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण ने कहा कि पर्यटक स्थल देवरिया ताल व सारी गांव पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान बना चुका है इसलिए वर्ष भर यहां पर्यटकों का आवागमन जारी रहता है। काफल फेस्टिवल के समापन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल कोठियाल व पर्यावरणविद डा0 हेमन्त ध्यानी ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन, पालीथीन उन्मूलन तथा ग्लोबल वार्मिंग सहित विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा के माध्यम के जनननसमूह को अनेक जानकारी दी। पांडवाज के प्रभारी सलिल डोभाल ने बताया कि तीन दिवसीय काफल फेस्टिवल में सारी, तुंगनाथ घाटी, चमोली, श्रीनगर, पौड़ी सहित विभिन्न जिलों के युवाओं काफल फेस्टिवल मे प्रतिभाग किया तथा मैराथन दौड़, रस्साकसी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।

 

इस अवसर पर तीन दिवसीय काफल फेस्टिवल में विशेष सहयोग करने वालों को पांडवाज द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान अनीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी अनिल सिंह रावत, वन पंचायत सरपंच मुरली सिंह नेगी, हिमालयन ग्रामीण संस्था अध्यक्ष कैलाश पुष्वाण, जगदीश नेगी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष उमेन्द्र भट्ट, पूर्व सहायक सूचना अधिकारी गजपाल भट्ट, रमेश नौटियाल, त्रिभुवन चौहान, आशुतोष भण्डारी, सुशीला भण्डारी, साक्षी पोखरियाल, सतीश भट्ट, जसवीर नेगी, हरिहर रावत, सहित पांडवाज के पदाधिकारी, सदस्य, स्वयंसेवक, विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए