ऊखीमठ सुरक्षा दीवाल सिद्धपीठ कालीमठ के मन्दिर परिसर की सुरक्षा दीवाल

Spread the love

ऊखीमठ :   लक्ष्मण सिंह नेगी

   सुरक्षा दीवाल सिद्धपीठ कालीमठ के मन्दिर परिसर की सुरक्षा दीवाल के निचले हिस्से में धीरे – धीरे सरस्वती नदी के कटाव होने से सुरक्षा दीवाल को खतरा बना हुआ है, यदि बरसात से पूर्व नदी के कटाव वाले स्थान का ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो आगामी बरसात के समय सुरक्षा दीवाल को भारी क्षति पहुंच सकती है! स्थानीय  जनप्रतिनिधियों , ग्रामीणों व विद्वान आचार्यों का कहना है कि शासन – प्रशासन को कई बार नदी के कटाव से हो रहे स्थान का ट्रीटमेंट करने की गुहार लगायी गयी है मगर शासन – प्रशासन के नुमाइंदे सरस्वती नदी के कटाव वाले स्थान का ट्रीटमेंट करने को राजी नहीं है! बता दे कि वर्ष 16/17 जून 2013 को सरस्वती नदी के उफान में आने के कारण सिद्धपीठ कालीमठ मन्दिर परिसर की सुरक्षा दीवाल पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गयी थी! सुरक्षा दीवाल के क्षतिग्रस्त होने के बाद वर्ष 2014 में बी एस एफ द्वारा 80 मीटर सुरक्षा दीवाल का निर्माण किया गया था! बीते बरसात में सरस्वती नदी का वेग सुरक्षा दीवाल की तरफ होने से सरस्वती नदी के कटाव से सुरक्षा दीवाल को खतरा बना हुआ है! यदि आने वाले बरसात से पूर्व सरस्वती नदी के कटाव वाले स्थान का ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो सुरक्षा दीवाल का खतरा उत्पन्न हो सकता है! सिद्धपीठ कालीमठ मन्दिर के प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि विगत बरसात में सरस्वती नदी का वेग सुरक्षा दीवाल की तरफ होने से सुरक्षा दीवाल के निचले हिस्से में भूकटाव शुरू हो गया है तथा बरसात से पूर्व सरस्वती नदी के तेज बहाव के कारण हो रहे भूकटाव का ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो सुरक्षा दीवाल को खतरा उतपन्न हो सकता है! विद्वान आचार्य दिनेश चन्द्र गौड़ ने बताया कि बीते बरसात के समय सरस्वती नदी के कटाव से सुरक्षा दीवाल को नुकसान होता शुरू हो गया था तथा आगामी बरसात से पूर्व सरस्वती नदी के वेग से हो रहे कटाव का ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो बरसात में सुरक्षा दीवाल को भारी नुकसान हो सकता है ! उन्होंने बताया कि शासन – प्रशासन से कई बार सुरक्षा दीवाल के ट्रीटमेंट की गुहार लगाई गयी है मगर आज तक सरस्वती नदी के वेग से हो रहे कटाव का ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है! मठापति अब्बल सिंह राणा का कहना है कि सरस्वती नदी के वेग से हो रहे कटाव की सुरक्षा के लिए कई बार सिंचाई विभाग व पर्यटन विभाग से गुहार लगाई गयी है मगर आज तक कटाव वाले स्थान का ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है उन्होंने बताया कि भण्डार कक्ष के नीचे भी लगातार भूधसाव होने से भण्डार कक्ष का अस्तित्व खतरे में है तथा चैत्र व शारदीय नवरात्रों में भण्डारे का आयोजन करने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है!

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’